IPS अधिकारियों के हाथ से छीनने जा रहा यह अहम पद, यह है वजह !!

जहां एक तरफ उत्तराखंड के IPS कैडर में उच्च अधिकारियों की संख्या बढ़ती जा रही है वंही दूसरी ओर IPS अधिकारियों के हाथ से अब एक अहम पद भी छीनने जा रहा है। जिस कारण से भविष्य में अब IPS अधिकारियों को तैनातियों के लिए भी हाथ पैर मार ना पढ़ सकता है।

बता दें कि अभियोजन (प्रॉसिक्यूशन) विभाग की नई संरचना अधिसूचना के अनुसार विभाग के मुखिया यानी निदेशक पद पर अब स्थायी अधिकारी की तैनाती की जाएगी। अभी तक कई वर्षों से यह पद वरिष्ठ IPS अधिकारियों के जिम्मे था। इस वक्त यह जिम्मेदारी ADG ऐ. पी अंशुमान के पास है। नव नियुक्त निदेशक अभियोजन के तैनाती के उपरांत यह पद IPS अधिकारियों के हाथ से निकल जाएगा।

अभी तो यह एक सामान्य सा घटनाक्रम जरूर लग रहा होगा लेकिन भविष्य में जब 2003 से 2007 बैच वाले IPS अधिकारी ADG व DGP रैंकों पर आएंगे तो उन्हें पोस्टिंग देने तक के लिए राज्य में पर्याप्त पद नहीं बचेंगे।

ऐसे होगी नए अभियोजन निदेशक के पद पर तैनाती –