आज हुई कैबिनेट बैठक में STF की ANTF में 23 पद सृजित करने पर मुहर लगाई है। बता दें कि उत्तराखंड में अभी तक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के लिए स्थायी पद सृजित नहीं हुए थे। अभी तक अटैचमेंट के आधार पर ही कुछ कर्मचारी ANTF में कार्यरत थे।
प्रदेश में बढ़ती नशा तस्करी को देखते हुए पहली बार ANTF के स्थायी पद सृजित किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार STF ने अधिक पदों की मांग की थी, लेकिन वित्त विभाग ने फिलहाल निम्न पदों को स्वीकृति दी है –
पुलिस उपाधीक्षक – 1
ड्रग इंस्पेक्टर (प्रतिनियुक्ति) – 2
पुलिस इंस्पेक्टर – 2
पुलिस उपनिरीक्षक – 2
हेड कांस्टेबल – 4
कांस्टेबल – 8
ड्राइवर – 2
चतुर्थ श्रेणी – 2

Editor

