MHA ने उत्तराखंड IPS पदोन्नति कोटे ने निरधारित की दो रिक्तियां, आदेश हुए जारी !!

उत्तराखंड कैडर में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति के लिए वर्ष 2025 की चयन सूची हेतु दो रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 6 फरवरी 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया है।
गृह मंत्रालय के अनुसार, 1 जनवरी 2026 की स्थिति में उत्तराखंड कैडर में प्रमोशन कोटे के तहत अधिकृत पदों की संख्या 23 है, जबकि वर्तमान में 21 अधिकारी कार्यरत हैं। वर्ष 2025 के दौरान दो प्रमोटेड आईपीएस अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के कारण ये दो पद रिक्त हुए हैं।

गृह मंत्रालय ने इस संबंध में उत्तराखंड सरकार और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) से आगे की आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का अनुरोध किया है। अब राज्य सरकार द्वारा पात्र अधिकारियों की सूची भेजे जाने के बाद UPSC की चयन समिति बैठक आयोजित होने की संभावना है।

इस वर्ष यह दो PPS अधिकारी हो जाएंगे IPS – दो रिक्तियों के सापेक्ष वरिष्ठम PPS अधिकारी शाहजहां अंसारी व जगदीश चंद्र DPC होने के उपरांत IPS पद पर पदोन्नत हो जाएंगे। इस प्रक्रिया को पूरा होने में अभी 6 माह का समय लग सकता है।