शासन स्तर पर शुरू हुई CO / पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया, इस चयन वर्ष में यह बन रहे CO, वंही पदोन्नति कोटे का बढ़ गया एक और पद, इस संवर्ग के खाते में गया यह पद !!

शासन स्तर पर शुरू हुई CO / पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया, जिसके तहत इस चयन वर्ष में विभिन्न संवर्ग के कुल 13 निरीक्षक CO / पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत हो जाएंगे।

अब बात करें संवर्गवार तो इस चयन वर्ष में नागरिक पुलिस के 10, अभिसूचना (इंटेलेलीजेंस) का 1 व PAC के 2 निरीक्षक, CO / पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत हो जाएंगे। आपको यह भी बता दें कि कुछ रोज पूर्व विजिलेंस (सतर्कता) विभाग में विभिन्न नए पद सृजित किये गए थे जिसमें एक CO / पुलिस उपाधीक्षक का भी पद शामिल था। यह पद सृजित होने से पदोन्नति कोटे की संख्या 46 से बढ़कर 47 हो गयी है। जिसके उपरांत कोटे के प्रतिशत फार्मूला के अनुसार यह पद अब नागरिक पुलिस के खाते में जोड़ा गया है। अब नागरिक पुलिस का CO पदोन्नति कोटा 25 से बढ़कर 26 हो गया है।

जल्द ही शासन स्तर से 13 रिक्तियों के सापेक्ष DPC करने का प्रस्ताव UKPSC भेजा जाएगा, DPC आहूत होने के उपरांत 13 निरीक्षक CO रैंक पर पदोन्नत हो जाएंगे।

नागरिक पुलिस के यह 10 लोग बनेंगे CO

  1. चन्द्र मोहन (DPC के बाद तुरंत)
  2. भावना कैंथोला (DPC के बाद तुरंत)
  3. होशियार सिंह (DPC के बाद तुरंत)
  4. देवेंद्र सिंह (DPC के बाद तुरंत)
  5. चंचल शर्मा (DPC के बाद तुरंत)
  6. अंजना नेगी (नवीन सेमवाल के सेवानिवृत्ति के उपरांत 1 फरवरी 2026 को होगी पदोन्नति)
  7. उमेश कुमार मालिक (राकेश रावत के सेवानिवृत्ति के उपरांत 1 जुलाई 2026 को होगी पदोन्नति)
  8. नदीम अतहर (संजय सिंह गब्याल के सेवानिवृत्ति के उपरांत 1 जुलाई 2026 को होगी पदोन्नति)
  9. राजेश शाह (जीतो काबोज के सेवानिवृत्ति के उपरांत 1 जुलाई 2026 को होगी पदोन्नति)
  10. प्रदीप पंत (राजेन्द्र सिंह रावत के सेवानिवृत्ति के उपरांत 1 जुलाई 2026 को होगी पदोन्नति)

अभिसूचना (इंटेलिजेंस) से यह बनेंगे CO

  1. संतोष बगडवाल (DPC के बाद तुरंत)

PAC / रिजर्व पुलिस के यह बनेंगे CO

1. वेद प्रकाश (शिवराज सिंह के सेवानिवृत्ति के उपरांत 1 फरवरी 2026 को होगी पदोन्नति)

2. संजय उप्रेती (प्रबोध कुमार घिल्डियाल के सेवानिवृत्ति के उपरांत 1 मार्च 2026 को होगी पदोन्नति)