देहरादून नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का शुल्क अब बिजली बिल के साथ जुड़कर आएगा। बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। नगर निगम की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन की मंजूरी के बाद कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।
दरअसल, निगम प्रशासन कई घरों से यूजर चार्ज वसूलने में अभी तक नाकाम रहा है। काफी कम घरों से यूजर चार्ज वसूला जाता है। इससे निगम को नुकसान उठाना पड़ता है। अधिक से अधिक घरों से निगम को यूजर चार्ज मिल सके, इसके लिए यूजर चार्ज को बिजली बिलों के साथ जोड़कर वसूलने की योजना बनाई गई है।
इसका यह भी फायदा होगा कि जब लोग यूजर चार्ज देंगे तो सड़कों के बजाय निगम के वाहनों में कूड़ा डालेंगे। बोर्ड बैठक में निगम के इस प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इसके बाद इसे मंजूरी दे दी गई।

Editor