अब बस एक क्लिक में देखें अपनी जमीन का भूलेख, भूमि का नक्शा व खसरा खतौनी की जानकारी, इस वेबसाइट पर !!

अपनी पैतृक भूमि और डेढ़ माह पहले खरीदी गई भूमि व भू-संपत्ति के भूलेख देखने हों तो इसके लिए आपको तहसील के चक्कर कटने की जरूरत नहीं है।

आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर, लेपटाप पर अपने भूलेख की जानकारी भूमि का नक्शा, खसरा खतौनी की सभी जानकारी देख सकते हैं तथा इनकी पीडीएफ भी सहेज सकते हैं व प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

इसके लिए उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट bhulekh.uk.gov.in पर जाना होगा। यह वेबसाइट देवभूमि भूलेख पोर्टल के सर्च करने पर पेज के सबसे ऊपर प्रदर्शित हो जाती है। जिससे आमजन आसानी से अपनी जमीन से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसी तरह से देखें अपनी भूमि का नक्शा, खसरा खतौनी

आपको bhulekh.uk.gov.in वेबसाइट पर क्लिक करते ही सबसे पहले कालम में अपना जनपद चुनना होगा। जनपद चुनने के बाद तहसील वाले कालम में संबंधित जनपद की तहसीलों के नाम प्रदर्शित हो जाते हैं।

  • तहसील का चयन करने के बाद संबंधित तहसील में पड़ने वाले गांवों के नाम और संबंधित भूलेख अधिकारी अथवा पटवारी क्षेत्र का नाम भी प्रदर्शित होता है।
  • गांव का नाम चयनित करने के लिए किनारे की ओर गांव के नाम का पहला अक्षर भी चुन सकते हैं। जिससे गांव का नाम चुनने में आसानी होती है।
  • गांव का चयन करने बाद भूमि जानकारी के लिए एक पेज खुलता है। जिसमें खसरा (Khasra)/गाटा द्वारा, खाता संख्या द्वारा, रजिस्ट्री संख्या द्वारा, म्युटेशन दिनांक द्वारा, विक्रेता द्वारा, क्रेता द्वारा, खातेदार के नाम द्वारा के विकल्प रहते हैं।

इन विकल्पों में क्लिक करने के बाद संबंधित विकल्प की जानकारी भरनी होती हैं तथा खोज विकल्प पर क्लिक करने से संबंधित खातेधारक की संबंधित जानकारी खुल जाती है।

तहसील से प्राप्त होती है प्रमाणित प्रति

आनलाइन भूलेख की जानकारी लेने के साथ भू-स्वामी अपनी भूमि का नक्शा, खसरा खतौनी नकल आदि को डाउनलोड व प्रिंट भी कर सकते हैं। लेकिन, यह प्रति प्रमाणित नहीं होती है। इसलिए प्रमाणित प्रति के लिए संबंधित तहसील में जाना होता है। जहां निर्धारित शुल्क का भुगतान करके प्रमाणित प्रति प्राप्त होती है।