शासन में आहूत हुई कई IAS व IPS अधिकारियों के लिए DPC, पदोन्नति के बाद नए दायित्वों के साथ नजर आ सकते हैं यह IAS व IPS अधिकारी !!

उत्तराखंड शासन में आज 9 IPS अधिकारियों के लिए DPC बैठक आहूत हुई थी, जिस क्रम में आदेश जारी होने के उपरांत अभिनव कुमार DG स्तर पर, निवेदिता कुकरेती IG स्तर पर, प्रह्लाद मीणा व यशवंत चौहान DIG स्तर पर पदोन्नत हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात बरिन्दरजीत सिंह व पी. रेनुका देवी को IG स्तर पर तो प्रीति प्रियदर्शनी को DIG स्तर पर परफॉर्मा पदोन्नति दी जाएगी। साथ ही साथ तृप्ति भट्ट व राम चंद्र राजगुरु को SP से SSP पद पर प्रोमोट हो जाएंगे।

इन 9 अधिकारियों के अतिरिक्त शासन ने कुछ रोज पूर्व 3 और IPS अधिकारियों को भी पदोन्नति दी है जिसमे अर्पण यदुवंशी को JAG स्केल (जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल) दिया है, वंही 2022 बैच के IPS निशा यादव व जितेंद्र चौधरी को 1 जनवरी से SP रैंक का स्केल भी मिल जाएगा। जल्द ही इन दोनों को बड़े जनपदों में SP ट्रैफिक या SP क्राइम की जिम्मेदारी दी जाएगी।

बात करें सीनियर अधिकारियों की तो पदोन्नति के सापेक्ष निवेदिता कुकरेती को शासन में बतौर विशेष सचिव गृह के पद पर तैनात किया जा सकता है, साथ ही साथ DIG पद पर पदोन्नत होने जा रहे प्रह्लाद मीणा व यशवंत को भी नवीन जिम्मेदारी दी जाएगी। रिक्त पड़ी हुई व रिक्त होने जा रही कुर्सियों – IG कुम्भ, DIG / प्रधानाचार्य  PTC, SSP कुम्भ, PTC, GRP, ATC, 31 PAC, IRB – 1 को भी नया वारिस मिल सकता है।

प्रतिनियुक्ति से वापस आये IG स्तर के IPS अधिकारी सदानंद दाते को भी अभी कोई प्रभार नहीं दिया गया है जल्द ही इन्हें शासन स्तर से नवीन जिम्मेदारी भी दी जानी है।

IAS अधिकारियों के लिए भी आहूत हुई DPC

शासन में आज IAS अधिकारियों के लिए भी आहूत हुई DPC, जिसमे अहमद इक़बाल, सोनिका, रंजना राजगुर, आनंद स्वरूप, देव कृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडेय, राजेन्द्र कुमार, इवा श्रीवास्तव को सचिव स्तर पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया गया है।

इसके अतिरिक्त 2017 बैच के 9 अधिकारियों को भी JAG स्केल (जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल – 7600) मिला है जिसमे नमामि बंसल, गौरव कुमार, संदीप तिवारी, रवनीत चीमा, विनोद गिरी गोस्वामी, प्रशांत कुमार आर्य, आशीष कुमार भटगई, प्रकाश चन्द्र व दीप्ति सिंह का नाम शामिल है। एक विभागीय जांच गतिमान होने के कारण 2017 बैच के एक अधिकारी का लिफाफा बंद रखा गया है।

वंही 2022 बैच के दीपक चन्द्र सेठ, राहुल आनंद व आशिमा गोयल को सीनियर टाइम स्केल 6600 का ग्रेड दिया गया है। यह सभी CDO स्तर के अधिकारी हो जाएंगे।