जी हां, देहरादून पुलिस अब ऑनलाइन चालानों की वसूली के लिए कुछ इसी तरह का हथकंडा अपनाने जा रही है !!
गौरतलब है कि देहरादून में हुए ऑनलाइन चालानों की प्रक्रिया में आज भी करीब नौ हाजार चालान ऐसे हैं जिनका फाइन अभी तक पुलिस के पास जमा नहीं हुआ है। इन चालानों से मिलने वाले राजस्व को कलेक्ट करने के लिए अब ट्रैफिक पुलिस देहरादून ने एक योजना तैयार की है।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG_20220527_172548-1024x654.jpg)
इस योजना के तहत अब पुलिस के इन पेंडिंग चलानों को लोकल थाना चौकियों को भेजा जाएगा। जिसमें अब थाना चौकियों की पुलिस ट्रैफिक पुलिस के साथ मिल कर घरों में जा कर चालान का पैसा वसूल करेगी साथ ही जो व्यक्ति अधिक डिफाल्टर होगा उसको नोटिस भी जारी करेगी।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2022/05/867_255328307_947118309229070_1880932066400820975_n-1.jpg)
आपको बता दें कि देहरादून शहर ट्रैफिक वायलेशन को रोकने के लिए शहर में कई चौक चोराहों पर कैमरे लगे हैं, जो रेड लाईट जम्प, ओवर स्पीड के साथ ट्रैफिक वायलेशन पर ऑनलाइन लाइन चालान कर रहे हैं। इनमें 1 जनवरी से 31 अप्रैल तक करीब साढ़े 12 हजार ऑनलाइन चालान हुए हैं, लेकिन इन चलानों में से केवल पुलिस को ढाई हजार चालानों का ही भुगतान हुआ है। अभी भी करीब 9 हजार चालान पुलिस के पास पेंडिंग हैं, जिनपर अभी तक फाइन पुलिस को नहीं मिल पाया है।
वहीं मामले में एसपी ट्रैफिक अक्षत कोंडे का कहना है कि ऑनलाइन चालान कंप्यूटर लिंक है, जिसका चालान होता है 5 मिनट के अंदर उसके मोबाइल नंबर पर चालान उस व्यक्ति तक पहुंच जाता है। वंही रिमाइंडर के तौर पर 7 दिन व 30 दिन बाद मोबाइल SMS भी भेजा जाता है।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231216_0054363845324959441780354.jpg)
Editor