DM ने पकड़ा देहरादून नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा, अब तक सोता रहा नगर निगम प्रशासन, फिर वही सवाल कौन दे रहा इन्हें संरक्षण !!

जिलाधिकारी सोनिका द्वारा सरकारी सम्पतियों से अतिक्रमण हटाये जाने हेतु समस्त उप जिलाधिकारियों एवं विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर एवं नगर निगम देहरादून के अधिकारियों द्वारा मौजा चालंग में स्थलीय निरीक्षण किया गया। वंही सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे / अतिक्रमण को लेकर थाना राजपुर में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

बता दें कि ग्राम चालंग में नगर निगम देहरादून के नाम भूमि दर्ज है। उक्त भूमि पर मन्नू मित्तल एवं संजय नेगी द्वारा अतिक्रमण कर पुस्ता निर्माण किया जा रहा था। आज उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में टीम द्वारा सरकारी भूमि पर किये जा रहे अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।