मुख्यमंत्री धामी ने नियुक्त किए अपने OSD एवं सलाहकार !!

डा. सत्य प्रकाश सिंह रावत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।

इसके साथ ही दुर्गेश पंत को सीएम का सलाहकार बनाया गया है।

सीएम धामी के दूसरी बार कमान संभालने के बाद लंबे समय से उनके ओएसडी और टीम के अन्य सदस्यों की घोषणा होने का इंतजार किया जा रहा था।

सत्य प्रकाश रावत मूल रूप से खेल विभाग के अधिकारी हैं और सीएम के विश्वस्त लोगों में से एक हैं। वे पहले भी सीएम के ओएसडी रहे हैं। इसी तरह दुर्गेश पंत उच्च शिक्षा विभाग से हैं।

सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री धामी अभी और लोगों को मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनाती नही देना चाहते हैं। इसी के साथ मुख्यमंत्री का OSD – PRO बनना चाह रहे अन्य लोगों को अब लंबा इन्तेजार करना होगा।