डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करना हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा को भारी पड़ गया। इस मामले में थाना डालनवाला पुलिस ने गायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि 11 अप्रैल 2026 को कॉलेज परिसर में आयोजित सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच से मासूम शर्मा द्वारा कथित तौर पर अश्लील व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों ने इसे लेकर नाराजगी जताई थी।
इस संबंध में सत्यम शिवम छात्र संगठन, डीएवी (पीजी) कॉलेज के छात्र प्रतिनिधि प्रांजल नौनी द्वारा थाना डालनवाला में लिखित शिकायत दी गई। शिकायत में कहा गया कि गायक के शब्दों से छात्रों और आमजन की भावनाएं आहत हुई हैं।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मासूम शर्मा के खिलाफ मु.अ.सं. 63/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 352, 79 और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Editor
