निर्माण सामग्री को मार्ग पर फैलाने वालो पर ड्रोन द्वारा रखी जा रही पैनी नजर !!
जहां एक ओर ड्रोन के माध्यम से यातायात जाम की स्थिथि में उसको व्यवस्थित किये जाने में सहायता मिल रही है वहीं दूसरी ओर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2023/06/screenshot_2023-06-22-18-33-50-25_439a3fec0400f8974d35eed09a31f9141097139940981793313-300x167.jpg)
उक्त कार्यवाही के अतिरिक्त निर्माणदायी संस्था द्वारा निर्माण सामग्री मार्ग पर ही फैलायी जा रही है जिससे यातायात व्यवस्था में असुविधा के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की भी सम्भावनाएं बनी हुई है जिन पर ड्रोन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2023/06/screenshot_2023-06-22-18-34-04-07_439a3fec0400f8974d35eed09a31f9143963566226468158604-300x169.jpg)
जिस क्रम में दिनांक 21/06/2023 को सीएमआई अस्पताल के पास तथा राजपुर रोड स्थित बफेट के सामने निर्माणदायी संस्था द्वारा फैलायी गयी निर्माण सामग्री पर अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के निर्देशानुसार सम्ब्धित थाना प्रभारी द्वारा सम्बन्धित कार्यदायी संस्था का पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान किया गया है साथ ही सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों को उचित हिदायत दी गयी यदि भविष्य में भी इस प्रकार की पुनरावृति की जाती है तो पुलिस अधिनियम के अतिरिक्त भारतीय दण्ड संहिता के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया जायेगा ।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231216_0054363845324959441780354.jpg)
Editor