स्लोवेनिया व ताजिकिस्तान के राजदूतों ने विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार से भेंट कर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही खेल योजनाओं के बारे में जाना !!

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून परिसर में आज नमृता एस० कुमार भारतीय राजदूत स्लोवेनिया एवं विराज सिंह, भारतीय राजदूत ताजिकिस्तान द्वारा भ्रमण कर विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार से भेंट वार्ता की गई।

स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल अवस्थापनाओं के सजृन, खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय खेलों के आयोजन हेतु हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महानुभवों द्वारा कॉलेज के छात्र खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के साथ भेंट कर खेल प्रशिक्षण योजनाओं एवं आगामी प्रतियोगिताओं हेतु की जा रही तैयारी की जानकारी प्राप्त की इसके अतिरिक्त राजीव गाधी अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी भ्रमण किया गया।