शासन ने IAS अधिकारी नंदन कुमार को अपर मेलाधिकारी कुंभ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में नंदन कुमार हरिद्वार नगर निगम में बतौर नगर आयुक्त अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शासन की ओर से अपर सचिव कार्मिक नवीन पांडे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि अब कुम्भ मेले में दो अपर मेला अधिकारी हो गए हैं, PCS अधिकारी दयानंद सरस्वती वहां पहले से ही तैनाती काट रहे हैं।

