पुलिस की दबिश के बाद 16 साल बाद बालावाला के सरदार भगवान सिंह कॉलेज के चैयरमेन S.P सिंह पर गोली चलाने वाले छात्र ने न्यायालय में किया सरेंडर !!

पुलिस की लगातार दबिश के बाद हत्या के प्रयास के अभियुक्त ने गिरफ्तारी के डर से 16 साल से फरार वारंटी ने न्यायालय में किया सरेंडर !!

दिनांक 08/05/ 2007 को वादी कैप्टन जे0एस0 गिल द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में सरदार भगवान सिंह पी0जी0 बालावाला के अध्यक्ष श्री एस0पी0 सिंह पर ईशान त्यागी पुत्र चौधरी वीरेंद्र त्यागी तथा मौसम शर्मा पुत्र राम किशोर शर्मा द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के संबंध में तहरीर दी गई थी, जिस पर तत्समय थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 72/2007 धारा 307/34 IPC पंजीकृत किया गया था। घटना में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वर्ष 2007 में आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किये गए थे। उसके बाद से दोनों अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे, जिनमें विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर जमानती वारेंट जारी किए गए थे, पूर्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दी गई दबिश के दौरान पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई थी कि अभियुक्त मौसम शर्मा की मार्च 2023 में मुजफ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, परंतु दूसरा अभियुक्त ईशान त्यागी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश निर्गत किये गए है, जिसके क्रम में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा वारण्टीयों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मुजफ्फरनगर स्थित उसके घर तथा अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी गई, पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाहियों से अभियुक्त ने गिरफ्तारी के डर से 16 वर्ष बाद दिनांक 18/10/23 को न्यायालय एसीजीएम द्वितीय देहरादून के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया।