उत्तराखंड पुलिस महकमे में 1 IPS अधिकारी की हुई वापसी !!
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटी 2003 बैच की आईपीएस अधिकारी विम्मी सचदेवा !!
बता दें कि इस वक्त विम्मी सचदेवा आईजी रैंक की आईपीएस अधिकारी हैं, सूत्र बताते हैं जल्द ही गृह विभाग विमी सचदेवा के नवीन तैनाती हेतु आदेश जारी कर सकता है।
वहीं दूसरी और उत्तराखंड पुलिस महकमे के एक पुलिस अधिकारी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति हेतु शासन में अर्जी लगाई है।
यह वही पुलिस अधिकारी है, जिसको कुछ दिन पूर्व पौड़ी या टिहरी जिला मिलने की चर्चा जोरों शोरों पर थी।
सूत्र बताते हैं कि राज्य सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर जाने हेतु अपनी एनओसी दे दी है, फिलहाल इस अधिकारी को केंद्र की एनओसी का इंतजार है।
Editor