इस हफ्ते उत्तराखंड भाजपा को मिल जाएंगे नए जिला अध्यक्ष, नाम लग भग हुए फाइनल !!

सूत्रों के अनुसार भाजपा इस हफ्ते जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा करने जा रही है। जिलाध्यक्षों के चयन की एक्सरसाइज लगभग पूरी हो गई है।

जिलाध्यक्षों के नियुक्ति में भी सभी समीकरणों का ख्याल रखा जा रहा है। घोषणा के लिए हाईकमान के सिग्नल का इंतजार किया जा रहा है। भाजपा के 19 जिलों को जल्द मिलेंगे नए जिलाध्यक्ष।

वंही दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रत्येक जिले के प्रभारी मंत्री से समन्वय के लिए संगठन इस बार एक समन्वयक भी नियुक्त करेगा। प्रदेश स्तर के पदाधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।