उत्तराखंड कैडर के IPS अधिकारी IG सदानंद दाते को आखिरकार MHA ने कूलिंग पीरियड में शिथलीकरण देने का निर्णय ले लिया है। बता दें कि एक IPS अपने मूल कैडर से दूर प्रतिनियुक्ति पर अधिकतम 7 साल के लिए ही बाहर रह सकता है, उसके उपरांत उसे कूलिंग पीरियड के लिए मूल कैडर में वापस आना पड़ता है।
IPS सदानंद दाते के मामले में अंतिम निर्णय अब MHA ने ले लिया है। उनको प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली ACC कमिटी ने कूलिंग पीरियड में शिथिलीकरण दे दी है। अब वह जल्द ही उत्तराखंड से अपनी नवीन तैनाती एक्सिक्यूटिव डायरेक्टर SEBI के लिए रिलीव हो जाएंगे।


Editor

