पुलिस विभाग में पदोन्नति के इतने पद चल रहे रिक्त, विभिन्न रैंकों में होने है यह प्रोमोशन !!

उत्तराखंड शासन व कार्मिक विभाग के आदेशों के क्रम में पुलिस महकमे में ने भी अहर्ता पूरी कर रहे समस्त कर्मचारियों के प्रोमोशन करने का मन बना लिया है। जिस क्रम में PPS से लेकर हेड कॉन्स्टेबल तक के रिक्त पड़े पदोन्नति के पदों के सापेक्ष प्रोमोशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बात करें PPS कैडर से निचले पदों की तो नागरिक पुलिस अभिसूचना एवं PAC में कई पद रिक्त है जिनका विवरण इस प्रकार है।

नागरिक पुलिस (सिविल पुलिस)

निरीक्षक (इंस्पेक्टर) – मौजूदा समय में निरीक्षक पद पर कोई भी रिक्ति नहीं है, लेकिन परिणामी रिक्ति व चयन वर्ष की रिक्ति मिलाकर इस चयन वर्ष में करीब 4 से 5 पद रिक्त हो रहे हैं।

●उपनिरीक्षक (दरोगा) -मौजूदा समय में उपनिरीक्षक पद पर 72 पदों की रिक्ति है, इसके अतिरिक्त 4 पद और इस चयन वर्ष में परिणामी रिक्ति के सापेक्ष खाली हो जाएंगे, जिस क्रम में इस चयन वर्ष में समय समय पर रिक्ति के सापेक्ष करीब 76 पदों पर प्रोमोशन होने हैं।

● अपर उपनिरीक्षक – इस वक्त अपर उपनिरीक्षक रैंक पर कुल 157 (पुरुष – 137 व महिला – 20) पद रिक्त हैं। इसके अतिरिक्त इस चयन वर्ष में 20 और पद (पुरूष-17 व महिला -3) रिक्त हो जाएंगे। साथ ही साथ 76 कर्मी उपनिरीक्षक रैंक पर पदोन्नत होने के क्रम में अलग से 76 पद भी परिणामी रिक्ति के रूप में खाली हो जाएंगे। जिस क्रम में इस चयन वर्ष में समय समय पर रिक्ति के सापेक्ष पुरुष व महिला मिलाकर कुल 253 हेड कॉन्स्टेबल, अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हो जाएंगे।

● हेड कॉन्स्टेबल – मुख्य आरक्षी रैंक पर इस वक्त 226 ( पुरूष- 197 व महिला- 29) पद रिक्त हैं, अब बात करें चयन वर्ष की तो इस चयन वर्ष में 36 (पुरुष- 29 व महिला-7) पद रिक्त हो रहे हैं। करीब 253 कर्मी अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के सापेक्ष इस चयन वर्ष में समय समय पर रिक्ति के सापेक्ष करीब 515 आरक्षी, मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नत हो जाएंगे।

इन्ही पदों से जुड़ी आपको यह भी जानकारी दे दें कि जल्द ही कुछ निरीक्षकों का पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भी प्रोमोशन होना है जिस हिसाब से आगामी कुछ में 4 से 5 नागरिक पुलिस के निरीक्षक, उपाधीक्षक रैंक में पदोन्नत हो जाएंगे। जिस कड़ी में इस चयन वर्ष में निरीक्षक पद पर रिक्ति का आंकड़ा 9 से 10 के बीच मे पंहुच जाएगा। लेकिन यह 4 से 5 पद निचले पदों के लिए परिणामी रिक्ति के तौर पर नहीं बढ़ेंगे। जिसके पीछे की वजह यह है कि जो उपनिरीक्षक इस बार निरीक्षक बनेंगे वह सभी सीधी भर्ती के तौर पर विभाग में आये हैं, उनकी रिक्ति भी सीधी भर्ती से ही भरी जाएंगी।

सशस्त्र पुलिस

अब बात करें सशस्त्र पुलिस की तो इस वक्त सशस्त्र पुलिस में अपर उपनिरीक्षक रैंक पर कुल सिर्फ 2 पद रिक्त हैं, इस चयन वर्ष में भी सिर्फ 20 पद ही रिक्त हो रहे हैं, जिस क्रम में इस चयन वर्ष में सिर्फ 22 कर्मी ही अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होंगे।

वंही हेड कॉन्स्टेबल रैंक पर इस वक्त 183 रिक्त हैं व इस चयन वर्ष में 15 पद और रिक्त हो जाएंगे, इसके अतिरिक्त 22 कर्मी अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हो जाने से इस चयन वर्ष में समय समय पर रिक्ति के सापेक्ष करीब 220 आरक्षी, मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नत हो जाएंगे।

PAC / रिजर्व पुलिस

PAC / रिजर्व पुलिस में भी इस बार अच्छी खासी संख्या में पदोन्नति होनी है। मौजूदा समय में निरीक्षक / दलनायक के 16 पद रिक्त पड़े हैं व इस चयन वर्ष में 5 पद और रिक्त हो जाएंगे व एक पद परिणामी रिक्ति होने के कारण इस बार के चयन वर्ष में 2014 रैंकर बैच के कुल 22 प्लाटून कमाण्डर, दलनायक रैंक पर पदोन्नत हो जाएंगे।

उपनिरीक्षक / प्लाटून कमांडर के इस वक्त 25 पद रिक्त हैं वंही इस चयन वर्ष में 3 और पद रिक्त हो जाएंगे। कुल मिलाकर इस चयन वर्ष में समय समय पर रिक्ति के सापेक्ष 28 अपर प्लाटून कमांडर, प्लाटून कमांडर के पद पर पदोन्नत हो जाएंगे।

जानकारी के लिए बात दें कि 22 प्लाटून कमांडर, दलनायक पद पर पदोन्नत होने के क्रम में प्लाटून कमांडर के पदोन्नति कोटे में कोई इजाफा नहीं होगा। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि इस चयन वर्ष में जो 22 कर्मचारी दलनायक पद पर पदोन्नत होंगे वह सभी वर्ष 2014 रैंकर बैच के हैं व रैंकर की तैनाती पुनःनियुक्ति / नवीन नियुक्ति के रूप में की जाती है। इस लिए उक्त के पदोन्नति से जो 22 प्लाटून कमांडर के पद रिक्त होंगे वह सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।

अपर प्लाटून कमांडर पद की बात करें तो इस वक्त पुरूष के 88 पद व महिला के 0 पद रिक्त हैं, इसके अतिरिक्त इस चयन वर्ष में अपर प्लाटून कमांडर पुरुष के 60 पद व महिला के 0 पद रिक्त हो जाएंगे। वंही बात करें परिणामी रिक्तियों की तो प्लाटून कमांडर के पद पर 28 पदोन्नति होने के कारण यह पदोन्नति के पद भी रिक्त हो जाएंगे। जिस क्रम में इस चयन वर्ष में समय समय पर रिक्ति के सापेक्ष अपर प्लाटून कमांडर पद पर कुल 176 कर्मी पदोन्नत हो जाएंगे।

अंत में बात करें तो मुख्य आरक्षी की तो इस वक्त मुख्य आरक्षी पद पर पुरुष के 16 व महिला के 0 पद रिक्त है। चयन वर्ष रिक्ति की बात करें तो इस चयन वर्ष में पुरुष के 9 व महिला के 0 पद रिक्त हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त परिणामी रिक्ति में भी पुरुष व महिला मिलाकर कुल 176 पद रिक्त हो जाएंगे। जिस क्रम में इस चयन वर्ष में समय समय पर रिक्ति के सापेक्ष करीब 201 पद पर प्रोमोशन होना है।

अभिसूचना / इंटेलिजेंस

अभिसूचना इकाई में इस वक्त निरीक्षक रैंक का कोई भी पद रिक्त नहीं है। ऊपरी पदों पर पदोन्नति के क्रम में इस चयन वर्ष में निरीक्षक रैंक का 1 पद रिक्त हो जाएगा।

वंही बात करें उपनिरीक्षक रैंक के पदोन्नति कोटे की रिक्तियों की तो इस चयन वर्ष में  करीब करीब 13 से 14 रिक्त हो जाएंगे।

साथ ही साथ अपर उपनिरीक्षक पद पर भी इस वक्त करीब 35 रिक्ति चल रही है व परिणामी रिक्ति के कारण इस चयन वर्ष में 13 से 14 पद और रिक्त हो जाएंगे जिस क्रम में करीब 48 से 49 हेड कॉन्स्टेबल समय समय पर रिक्ति के सापेक्ष अपर उपनिरीक्षक रैंक पर पदोन्नत हो जाएंगे।

अब बात करें हेड कॉन्स्टेबल की तो इस वक्त मुख्य आरक्षी रैंक में 40 पद पदोन्नति कोटे के रिक्त हैं व 48 पद इस चयन वर्ष में परिणामी रिक्ति के सापेक्ष रिक्त हो जाएंगे जिस कड़ी में इस चयन वर्ष के दौरान कुल 88 कॉन्स्टेबल समय समय पर रिक्ति के सापेक्ष मुख्य आरक्षी रैंक पर पदोन्नत हो जांएगे।