उत्तराखंड में जल्द होगा बड़ा उथल पुथल, मंत्रिमंडल – OSD – PRO व दायित्वधारियों में दिखेंगे नए चहरे !!

उत्तराखंड में जल्द ही एक बार फिर राजनैतिक बदलाव देखने को मिलेगा !!

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 15 मई के बाद विस्तार के संकेत दिए हैं। मंत्रिमंडल में तीन पद पिछले साल से ही खाली चल रहे हैं, जबकि हाल ही कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का आकस्मिक निधन हो चुका है। इस वजह से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो रही हैं। 

सियासी गलियारों में चर्चाओं के अनुसार मुख्यमंत्री धामी अपनी कैबिनेट का विस्तार करने के साथ साथ कुछ की छुट्टी भी करने जा रहे हैं। वंही एक कैबिनेट मंत्री को आगामी लोकसभा चुनाव के तहत कैबिनेट से रिलीव भी किया जा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त कैबिनेट मंत्री को भाजपा हाईकमान लोकसभा चुनाव लड़ाने का मन बना रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम धामी इस विषय पर एक दौर की बैठक टॉप बॉस से कर चुके हैं और उन्हें जल्द ही हाईकमान से हरी झंडी मिलने जा रही है।

CM की टीम में शामिल होंगे 8 से 10 नाम

काफी इन्तेजार के बाद मुख्यमंत्री धामी अपनी कोर टीम यानी सलाहकार, OSD, PRO, मीडिया कोऑर्डिनेटर सहित कुछ को-टर्मिनस पदों को भरने जा रहे हैं। इन नियुक्तियों को करना मुख्यमंत्री के लिए इसलिए भी गले की फांस बन गया है क्योंकि कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री आवास में बिना पद के कार्य कर रहे कुछ करीबियों के बीच तीखी नोंकझोंक व हाथापाई तक हुई। जिसके बाद से यह माना जा रहा है कि धामी जल्द ही सभी करीबियों की अलग अलग जिम्मेदारी तय करने जा रहे हैं जिससे ऐसी स्थिति दोबारा देखने को ना मिले।

दायित्वधारियों की लिस्ट भी जल्द होगी जारी

कैबिनेट विस्तार के ठीक बाद दायित्वधारियों की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। असल मे भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में मध्य नजर काफी होमवर्क कर लिस्ट बना रही है। जिस कारण इतना समय लग रहा है। सूत्र बताते हैं कि जिन जनपदों से प्रतिनिधियों को नए कैबिनेट विस्तार में जगह नही मिलेगी, उक्त जिलों में से दायित्वधारियों की संख्या ज्यादा होने की संभावना है।