आनंद वर्धन के विभागों के लिए शुरू हुई खींचतान, आगामी दिनों में प्रमुख सचिवों व सचिवों के दायित्व में होगा फेरबदल !!

आनंद वर्धन के सर नए मुख्य सचिव का ताज सज जाने से आने वाले दिनों में सचिवालय में बड़े फेरबदल देखने को मिलनेंगे। आनंद वर्धन के विभाग भी अब अन्य को देने की तैयारी चल रही है। आनंद वर्धन के विभागों को पाने के लिए अभी से ही खींचतान होनी शुरू हो गयी है।

आपको बता दें कि आनंद वर्धन इस वक्त ACS कार्मिक एवं सतर्कता, ACS वित्त, जलागम, कृषि उत्पादन आयुक्त, मुख्य परियोजना निदेशक जलागम, अध्यक्ष राजस्व परिषद, अवस्थापना विकास आयुक्त जैसे प्रभार देख रहे थे। अब आनंद वर्धन को नवीन जिम्मेदारी मिलने से यह सभी विभाग अन्य को दिए जाएंगे।

इन सभी पदों का आंकलन करें तो कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के साथ साथ गृह विभाग को नया सचिव या प्रमुख सचिव मिल सकता है। इसके अतिरिक्त कई वर्षों बाद जलागम विभाग को नया बॉस मिलेगा। आपको बता दें कि आनंद वर्धन पिछले 8 वर्षों से जलागम की जिम्मेदारी देख रहे थे।

बात करें वित्त विभाग की तो अभी तक ACS आनंद वर्धन के नेतृत्व में सचिव दिलीप जावलकर व सचिव षणमुगम वित्त विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे। लेकिन आनंद वर्धन के मुख्य सचिव बनने से वित्त विभाग के समीकरण बदल गए हैं। आंकलन के अनुसार राज्य सरकार या तो वर्तमान दोनों सचिवों के ऊपर एक प्रमुख सचिव बैठा सकती है या फिर वर्तमान दोनों सचिवों में से ही एक को सम्पूर्ण वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

इसके अतिरिक्त कृषि उत्पादन आयुक्त, अध्यक्ष राजस्व आयुक्त, अवस्थापना आयुक्त जैसी जिम्मेदारी भी प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों मिल सकती है लेकिन उत्तराखंड में ACS स्तर के अधिकारी न होने के कारण इनमें से एक से दो जिम्मेदारी आनंद वर्धन के पास ही रहने दी जा सकती है।  व शासन स्तर पर कई अधिकारियों की कुर्सी भी हिलाई जानी है। जिसके लिए उच्च स्तर पर होमवर्क गतिमान है।