उत्तराखंड भाजपा संगठन की नयी टीम पर लगी मुहर, पार्टी के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों की विदाई तय

भाजपा हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम को लगभग हरी झंडी दे दी है

नई टीम में पार्टी के युवा चेहरों को तरजीह मिलना तय

नई कार्यकारिणी से पार्टी के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों की विदाई तय मानी जा रही है, इनमें प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष भी शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्रियों में 80 फीसदी नए चेहरे हो सकते हैं। इनमें से ज्यादात्तर पदों पर संगठन के लिए समर्पित और सक्रिय युवाओं को मौका मिल सकता है।

विशिष्ट सूत्र बतातें हैं कि वीरेंद्र बिष्ट, आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट को उत्तराखंड भाजपा में अहम जिम्मेदारी मिलना तय !!

बता दे कि आज शाम दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एक अहम बैठक होने जा रही है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस बैठक में प्रतिभाग कर दायित्वधारियों व राज्यमंत्री के नामों पर अंतिम चर्चा करेंगे !!

मोर्चा के अध्यक्ष भी बदलेंगे

भाजपा के विभिन्न मोर्चों को भी नए प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहे हैं। हाईकमान ने इनमें से कुछ पर अपनी सहमति भी दे दी है। भाजपा में महिला मोर्चा, युवा, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्प संख्यक मोर्चा हैं। इनमें से महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद से खाली है। इस पद पर एक पूर्व महिला विधायक की पुख्ता दावेदारी है। सूत्रों ने बताया कि चार-पांच मोर्चों के अध्यक्ष बदले जाने तय हैं।