डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या ने बढ़ाई चिंता, देहरादून में 13 वर्षीय बालिका सहित अब तक 12 पीड़ितों ने तोड़ा दम

देहरादून में डेंगू से संक्रमित मरीजों एवं मौत की संख्या बढ़ना चिंता का सबब बना हुआ है। दून में डेंगू मरीजों की संख्या 600 से ऊपर पहुंच गई है, वहीं अब तक 12 लोगों की मौत हुई है। दून अस्पताल में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। दून अस्पताल के डीएमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि 13 वर्षीय किशोरी को छह सितंबर को भर्ती कराया गया था, वह निजी अस्पताल से रेफर होकर आई थी। गंभीर स्थिति में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था।

दून अस्पताल में तीसरी मौत डेंगू के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया कि शुक्रवार को 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 38 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में 611 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 128 मरीज अभी अस्पताल में भर्ती है। 12 लोगों की मौत हो चुकी हैं, सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत दून अस्पताल में हुई है। उधर, दून अस्पताल में डॉक्टरों में समन्वय नहीं होने पर प्राचार्य कड़ी नाराजगी जता चुके हैं, लेकिन अभी भी समन्वय नहीं बना है।