पुलिस महकमे में बढ़ने जा रहे CO व इंस्पेक्टर के इतने पद, यह है मामला !!

उत्तराखंड पुलिस विभाग में आगामी दिनों में CO से लेकर कॉन्स्टेबल के कुछ बढ़ने जा रहे हैं, जिसके लिए मुख्यालय व शासन स्तर पर तैयारी अंतिम दौर में है।

जानकारी के लिए बता दें कि PPS कैडर में कुछ रोज पूर्व तक CO कनिष्ठ उपाधीक्षक रैंक के 91 पद सृजित थे, जिसके बाद 1 माह पूर्व SDRF कुमाऊं में एक और पद बढ़ जाने से आंकड़ा 92 तक पंहुच गया था।

इसी कड़ी में अब महकमे में और भी पद सृजित होने जा रहे हैं, जिसका फायदा इंस्पेक्टर से CO व उपनिरीक्षक से निरीक्षक बनने जा रहे कर्मचारियों को भी मिलेगा।

ANTF में यह पद होंगे सृजित

ANTF – एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में पहली बार पद सृजन करने की प्रक्रिया शासन स्तर पर अब अंतिम दौर में है। जिसका आदेश आगामी दिनों में कभी भी जारी हो सकता है। जिसके तहत पुलिस उपाधीक्षक का 1, निरीक्षक के 2, उपनिरीक्षक के 2 व हेड कॉन्स्टेबल के 4 व कॉन्स्टेबल के 8 पद सृजित होने जा रहे हैं।

अन्य विभागों के यह पद भी पुलिस विभाग में होंगे विलय

अन्य विभागों में पुलिस विभाग के प्रतिनियुक्ति के पदों को भी अब महकमें में विलय करने की तैयारी शासन स्तर पर गतिमान है। तीनो विभागों ने भी इन पदों को पुलिस विभाग में ही समर्पित करने की हामी भी दे दी है। जिसके तहत FDA ( फ़ूड एवं ड्रग्स प्राधिकरण) में पुलिस उपाधीक्षक का 1, उपनिरीक्षक का 1 व कॉन्स्टेबल के 4 पद; UPCL विजिलेंस में उपाधीक्षक का 1, निरीक्षक के 2 व उपनिरीक्षक के 4 पद; एवं जल संस्थान विजिलेंस में उपाधीक्षक का 1, निरीक्षक का 2 व कॉन्स्टेबल के 4 पद महकमे के ही खाके में जुड़ने जा रहे हैं।

2 साइबर थाने भी खुलेंगे

उत्तराखंड के हरिद्वार व नैनीताल जनपद में भी एक एक साइबर थाना खुलने पर कार्यवाई शासन स्तर पर गतिमान है। जिसके तहत दोनों थानों के आंकड़े मिलाकर निरीक्षक के 2 पद व उपनिरीक्षक के करीब 6 से 8 पद भी बढ़ने है।

GRP में भी बढ़ने जा रहे पद

नई कर्णप्रयाग रेल लाइन पर नए GRP थानों के थानों व चौकियों को लेकर भी कुल 187 नए पद सृजित होने जा रहे हैं। जिसमे 1 पद पुलिस उपाधीक्षक, 3 निरीक्षक व 12 उपनिरीक्षक के पद शामिल है।

नागरिक पुलिस में नए जोड़े गए राजस्व क्षेत्र के सापेक्ष भी बढ़ने है कुछ पद-

हाल ही में नागरिक पुलिस में नए जोड़े गए राजस्व क्षेत्र के सापेक्ष भी नए चौकियों व थानों का गठन होना है। जिस क्रम में उपनिरीक्षक से लेकर सिपाही तक के कई पद भी नए सृजित होंगे।

IRB 3 का भी होना है गठन

उत्तराखंड में तीसरी IRB की बटालियन स्थापित करने पर भी इन दिनों प्रक्रिया जारी है। चमोली व अल्मोड़ा के इर्द गिर्द जमीन खोज का काम भी जारी है। अगर जल्द ही IRB 3 स्थापित को जाती है तो पुलिस उपाधीक्षक के पद पर 2 से 3 एवं रिजर्व पुलिस के 8 से 10 दलनायक रैंक के पद भी बढ़ने है।

कुल इतने पद बढ़ने है

बात करें आगामी समय मे कुल बढ़ रहे पदों की तो पुलिस उपाधीक्षक के 7 से 8 पद नए सृजित होने है। जिसमे से 50 प्रतिशत यानी करीब 4 पद पदोन्नति कोटे में बढ़ेंगे। अब यह 4 पद किस संवर्ग ( नागरिक, अभिसूचना व रिजर्व) में जाएंगे यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके अतिरिक्त जनपदों में नए सर्किल के गठन व जनपदों के नियतन को मौजूदा स्थिति के सापेक्ष करने पर भी विचार चल रहा है। जिस कड़ी में 10 से 12 पद CO रैंक के प्रदेश भर में बड़ सकते हैं।

वंही निरीक्षक नागरिक पुलिस के भी आगामी दिनों में करीब 11 पद बढ़ने है। जिस हिसाब से 11 उपनिरीक्षक भी जल्द निरीक्षक रैंक पर पदोन्नत हो सकेंगे।