उत्तराखंड PCS संवर्ग में इन दिनों अंदरूनी खींचतान बड़े स्तर पर चल रही है, कोई खुद को दूसरे गुट से वरिष्ठ बता रहा है तो कोई दूसरे की मलाईदार कुर्सी से नाखुश होकर उसकी टांग खींच रहा है।
पहले बात करें वरिष्ठता की तो PCS कैडर में अंतिम वरिष्ठता सूची जारी न होने के कारण इस बार कईयों को IAS पद पर पदोन्नति का नुकसान होने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन प्रकरण के कारण कार्मिक विभाग आतिथि तक वरिष्ठता सूची जारी नहीं कर पाया है। जिस क्रम में इस बार व आगामी IAS पदोन्नति कोटे की रिक्ति को भरने में समय लग सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 व उससे पूर्व तक पदोन्नति कोटे की 3 रिक्ति है। जिसके क्रम में बहुत जल्द सीनियर PCS अधिकारी निधि यादव, बंसी लाल राणा व नरेंद्र सिंह कुड़ियाल जल्द ही होने वाली DPC के क्रम में IAS पद पर पदोन्नत हो जाएंगे। यह सभी इस वक्त 10 हजार ग्रेड के अधिकारी हैं।
अब बात करें इस बार की रिक्ति यानि 2024 की रिक्ति की तो पदोन्नत IAS अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के कारण इस वक्त 4 पद रिक्त हैं। व आगामी 2 वर्ष में IAS अधिकारी हरीश चन्द सेमवाल, दीपेंद्र चौधरी, देव कृष्ण तिवारी, सुरेंद्र नारायण पांडे, विनय शंकर पांडेय व उमेश नारायण पांडे के सेवानिवृत हो जाने से रिक्ति का आंकड़ा 4 से बढ़कर 10 हो जाएगा। आसान भाषा में समझे तो 2027 अंत तक कुल 10 PCS अधिकारी IAS रैंक पर पदोन्नत हो जाएंगे।
PCS अधिकारियों की अंतिम वरिष्ठता सूची अटकी-
निधि यादव, बंशीलाल राणा व नरेंद्र कुड़ियाल के बाद समस्त PCS अधिकारियों की अंतिम वरिष्ठता सूची सुप्रीम कोर्ट में लंबित वाद के कारण लटकी हुई है। ग्रेड पे 10 हजार, 8900 व 8700 के अन्य PCS अधिकारियों की बात करें तो कुछ 4 वर्ष से कम बची सेवा होने के कारण तो कुछ प्रचलित अन्य प्रकरणों की जांच के कारण फिलहाल IAS पद पर पदोन्नत होते नहीं दिख रहे हैं।
यह अधिकारी नहीं हो पाएंगे IAS स्तर पर पदोन्नत
अखिल भारतीय सेवा नियमावली के अनुसार वही PCS अधिकारी IAS पद पर पदोन्नत हो सकता है है जिसकी बची सेवा रिक्त हुए पद के वर्ष से 4 वर्ष से अधिक हो। इस नियम के अनुसार यह निम्नलिखित अधिकारी कभी भी IAS पद पर तो पदोन्नतन नहीं हो पाएंगे, लेकिन भविष्य में अंतिम वरिष्ठता सूची आने के उपरांत ऊपरी ग्रेड पे का फायदा जरूर ले पाएंगे।
- भरत लाल फिरमाल
- चंद्र सिंह धर्मशक्तू
- राम दत्त पालीवाल
- भवन चलाल
- श्रीश कुमार
- मुहम्मद नासिर
- वीर सिंह
- सुंदर लाल सेमवाल
- मोहन सिंह
- शिव चरण द्विवेदी
- उत्तम सिंह चौहान
- चंद्र सिंह 1
IAS पद पर इन अधिकारियों का रुका प्रमोशन
अंतिम वरिष्ठता सूची जारी न होने के कारण अहर्ता पूरी कर रहे यह निम्न PCS अधिकारी IAS पद पर प्रमोशन की प्रतिक्षा में बड़ी उत्सुकता के साथ राह देख रहे हैं। फिलहाल इन सभी की नजर सुप्रीम कोर्ट की ओर बरकरार है। अंतिम वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद इन 17 में से वरिष्ठ 10 अधिकारी ही 2027 तक IAS बन पाएंगे। बाकियों को 2027 के बाद की रिक्ति का इंतजार करना होगा।
- जीवन सिंह नगन्याल
- सादिया आलम
- ललित नारायण मिश्र
- अशोक कुमार पाण्डेय
- विप्रा त्रिवेदी
- अभिषेक त्रिपाठी
- शिव कुमार बरनवाल
- इला गिरी
- राहुल गोयल
- जयभारत सिंह
- त्रिलोक सिंह
- गिरीश चंद्र गुणवंत
- प्रकाश चंद्र दुमका
- चंद्र सिंह मर्तोलिया
- हेमंत कुमार वर्मा
- जगदीश चंद्र काण्डपाल
- अशोक कुमार जोशी
इन 3 PCS अधिकारियों का पूर्व के प्रमोशन का लिफाफा अभी भी बंद पड़ा-
PCS अधिकारी भवन चलाल, तीर्थ पाल व रामजी शरण शर्मा पर चल रही विभिन्न जांचों के कारण इन सभी के पूर्व में हुई DPC के लिफाफे अभी बंद पड़े हैं। हालांकि कार्मिक विभाग ने रामजी शरण शर्मा को क्लीन चिट दे दी है, लेकिन फिलहाल उनका लिफाफा खुल नहीं सका है।
सेवानिवृत्ति से पूर्व श्रीश कुमार को मिलेगा दोहरा प्रमोशन –
इस माह मई में सेवानिवृत्त हो रहे PCS अधिकारी श्रीश कुमार को कार्मिक विभाग दोहरा प्रमोशन देने जा रहा है। पूर्व में चल रही जांच के कारण उनके पुराने ग्रेड प्रमोशन नहीं हो सके थे, लेकिन कल देर शाम शासन स्तर पर हुई DPC में उनके पुराने लिफाफे खोलने का निर्णय लिया गया है। जिस क्रम में अब वह 10 हजार ग्रेड से पदोन्नत हो जाएंगे।
सादिया आलम की हो सकती है वापसी –
कई वर्षों से पश्चिम बंगाल में प्रतिनियुक्ति पर चल रही PCS अधिकारी सादिया आलम की उत्तराखंड में वापसी हो सकती है। बता दें कि सादिया के पति बंगाल कैडर के IPS अधिकारी हैं, जिस कारण से वह 12 वर्षों से प्रदेश से बाहर प्रतिनियुक्ति पर ही हैं। लेकिन अब वित्त विभाग के नए प्रतिनियुक्ति नियमावली आदेश के बाद उनको कूलिंग पीरियड हेतु वापस बुलाने की तैयारी शासन स्तर पर चल रही है।

Editor