जैसे जैसे 30 नवम्बर पास आती जा रही है वैसे वैसे दिन पर दिन महकमे के साथ ही आम जनमानस में भी चर्चाओं का बाजार गर्म होता जा रहा है कि कौन होगा उत्तराखंड का अगला DGP ?
UPSC द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार अब सभी 7 ADG का नाम पैनल के इंपैनलमेंट हेतु UPSC भेजा जाएगा।
जोन ऑफ कंसीडेरेशन में आ रहे 25 साल की सेवा पूरी करने वाले 7 IPS अधिकारियों की सूची सहित समस्त जानकारी जल्द UPSC को जल्द भेजेगा महकमा व गृह विभाग।
इन 7 अधिकारियों का नाम जाएगा पैनल हेतु –
- दीपम सेठ
- पी. वी. के प्रसाद
- अभिनव कुमार
- अमित कुमार सिन्हा
- वी मुरुगेशन
- संजय गुंजियाल
- ऐ. पी अंशुमान
UPSC ने नाम सहित मांगी यह जानकारी
- प्रदेश में किस किस जिले में कब कब तैनात रहे
- रेंज में कितने समय समय कौन कौन रहा
- CBCID, STF, इंटेलिजेंस, विजिलेंस, लॉ एंड ऑर्डर में तैनाती का विवरण
- अधिकारियों पर हुई डिसीप्लिनरी व क्रिमिनल करवाई की विस्तृत जानकारी
- पिछले 10 साल की ACR व BAD एंट्रीज की जानकारी
- प्रोफेसनल एकेडेमिक्स, अचीवमेंट्स / उपलब्धियां व प्राप्त मेडल की जानकारी
- केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर IB, NIA, CBI, ED, RAW, CAPF में तैनाती का विवरण
बता दें कि 7 नामों में से पैनल हेतु 3 नामों का चयन इम्पेनलमेंट कमिटी द्वारा किया जाएगा। चयन सीनियोरिटी के साथ साथ उपर्युक्त बिंदुओं के अनुसार बनी मेरिट के आधार पर किया जाएगा। वंही प्रदेश के मौजूदा DGP कमेटी में सदस्य होने के नाते चयन के दौरान अहम भूमिका निभाएंगे।
इम्पेनलमेंट कमेटी में यह लेंगे फैसला
- चेयरमैन / मेंबर UPSC (अध्यक्ष)
- गृह सचिव भारत सरकार (मेंबर)
- मुख्य सचिव उत्तराखंड (मेंबर)
- DGP उत्तराखंड (मेंबर)
- किसी एक सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के DG जिसको गृह विभाग नामित करेगा (मेंबर)
डेप्यूटेशन पर गए अधिकारियों को लेनी होगी NOC –
UPSC के आदेश के अनुसार पैनल का चयन होने के दौरान या फिर इम्पेनलमेंट कमेटी की बैठक के दौरान अगर किसी सेंट्रल आम पुलिस फोर्स द्वारा डेपुटेशन पर आए अधिकारी को रिलीव न करने व CAPF द्वारा किसी भी प्रकार की असहजता प्रकट की जाती है तो उक्त अधिकारी का नाम पैनल से तुरंत हटा दिया जाएगा।
वंही UPSC द्वारा 3 नामों के अंतिम पैनल का चयन करने के उपरांत पैनल को प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनमे से एक नाम पर मुहर लगाएंगे।

Editor