100 वार्डों वाले व करीब 12 लाख की जनसंख्या वाले देहरादून नगर निगम को संवारने के लिए शहरी विकास विभाग इन दिनों होमवर्क करने में लगा हुआ है। शहर के बीच मे बैठकर सिर्फ 2 से 3 अधिकारियों के लिए इतने बड़े क्षेत्र की समीक्षा करना लग भग असंभव कार्य है, जिस कारण से आये दिन सड़कों पर कचरा फैलने, सड़कों पर जल भराव व नालियां चोक होनी जैसे प्रकरण खबरों व सोशल मीडिया के माध्यम से उठते रहते हैं।
इसका हल निकालते हुए नगर आयुक्त गौरव कुमार के प्रस्ताव पर शहरी विकास विभाग नगर निगम देहरादून को 5 ज़ोन में बांटने की तैयारी कर रहा है। एक ज़ोन में करीब 20 वार्डों को रखा जाएगा। ज़ोन कार्यालय को और आधुनिक किया जाएगा। इन जोन की कमान SDM स्तर के PCS अधिकारियों को दी जाएगी। इन PCS अधिकारियों को साफ सफाई एवं विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी के साथ साथ एक सीमा तक बजट भी दिया जाएगा, जिससे विभिन्न विकास कार्य व आये दिन की समस्याओं का हल जोन स्तर पर ही किया जा सके।
उक्त प्रस्ताव के अमल में आने के बाद नगर निगम देहरादून के मुख्य कार्यालय में सिर्फ लिखा पड़ी व नीति नियमावली संबंधित कार्य ही करे जाएंगे। बाकी सभी प्रकार के काम काज, जोन कार्यलय के जिम्मे आ जाएंगे।
जानकार बताते हैं कि पांचों जोन के नए कार्यालय हेतु भी प्रस्ताव पर होमवर्क किया जा रहा है। वंही नगर निगम देहरादून में 5 और PCS अधिकारियों के पद स्वीकृत करवाने पर कागजी कार्यवाई जारी है। जिसके बाद उक्त प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।

Editor