बिना CE URRDA व चीफ गढ़वाल के चल रहा PMGSY वंही अभियंता आर.पी सिंह को सिचाई विभाग ने जारी किया नोटिस !!

11 दिन पहले PMGSY विभाग से मुक्त किये गए अभियंता आर. पी सिंह की जगह अभी तक किसी भी अभियंता को PMGSY का चार्ज नही दिया गया है। आसान भाषा मे समझाएं तो बिना चीफ इंजीनियर URRDA व चीफ इंजीनियर गढ़वाल PMGSY के ही विभाग चल रहा है।

बता दें की आर.पी सिंह PMGSY में चीफ URRDA व CE गढ़वाल का दोहरा प्रभार देख रहे थें। CEO PMGSY की ओर से इन दो पदों के लिए नवीन डेपुटेशन हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया है, लेकिन नवीन तैनाती तक यह महत्वपूर्ण पद रिक्त रखे गए हैं।

दूसरी ओर PMGSY से हटाए गए अभियंता आर.पी सिंह ने 11 दिन बाद भी अपने मूल विभाग सिचाई में जोइनिंग नही दी है। जिस क्रम में HOD सिचाई जयपाल ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर अगले 3 दिन के भीतर सिचाई विभाग में जोइनिंग करने के लिए कहा है। सवाल यह भी खड़ा होता है कि ऐसा कौनसा राजनैतिक शख्स है जो आर.पी सिंह को संरक्षण दे रहा ?