लंबे इंतेजार के बाद अब पुलिस महकमे में पदोन्नतियों का दौर शुरू हो गया है। शासन ने DPC के उपरांत पदोन्नति आदेश जारी करना शुरू कर दिया है जिस क्रम में ASP स्वतंत्र कुमार अब 8700 ग्रेड पे पर आकर SP रैंक के अधिकारी हो गए हैं। वह अब अशोक स्तंभ के साथ एक सितारा लगाने के भी हकदार हो गए हैं।
वंही अन्य PPS अधिकारियों की DPC आज शासन में 1 बजे आहूत होगी, जिसमे करीब 13 ज्येष्ठ वेतनमान के CO / पुलिस उपाधीक्षक, ASP रैंक पर पदोन्नत किये जाएंगे साथ ही साथ करीब 15 से 16 CO / पुलिस उपाधीक्षक 6600 का ग्रेड पाकर ज्येष्ठ उपाधीक्षक की श्रेणी में आ जाएंगे।

Editor

