जनवरी माह में कई IPS हो रहे प्रोमोट, कोई DG तो कोई  IG व DIG पद पर होगा पदोन्नत !!

आगामी जनवरी माह नए साल के साथ साथ कई अधिकारियों के लिए अतिरिक्त सौगात लाने वाला है। जनवरी माह में विभिन्न IPS अधिकारी पदोन्नत होने जा रहे हैं।

पहले बात करें DG स्तर की तो 1 जनवरी को 30 वर्ष की सेवा पूरी करने के उपरांत 1996 बैच के IPS अधिकारी अभिनव कुमार DG रैंक (अपैक्स स्केल) पर पदोन्नत हो जाएंगे। बता दें कि वर्ष 2026 अभिनव के लिए एक और बड़ी सौगात भी ला सकता है, उनके कैडर अलॉटमेंट को लेकर कोर्ट में चल रहे वाद में एक बड़ा फैसला भी आने की उम्मीद है। जिस क्रम में कुछ बड़े निर्णय भी राज्य सरकार ले सकती है।

अब बात करें ADG रैंक की तो फिलहाल 1 जनवरी 2028 तक कोई भी आईपीएस ADG रैंक पर पदोन्नत नहीं होगा, अब सीधा 1 जनवरी 2028 में 25 वर्ष की सेवा पूरी करने उपरांत 2003 बैच की आईपीएस अधिकारी विम्मी सचदेवा ADG स्तर पर पदोन्नत हो जाएंगी।

IG रैंक पर इस बार कुल 3 अधिकारी पदोन्नत हो जाएंगे, जिसमे से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात बरिंदरजीत सिंह व पी. रेनुका देवी को परफॉर्मा तो उत्तराखंड में ही कार्यरत निवेदिता कुकरेती को IG स्तर पर प्रोमोट हो जाएंगी।

वंही बात करें DIG स्तर की तो 2012 बैच के 3 अधिकारी इस 1 जनवरी 2026 को DIG स्तर पर भी प्रोमोट हो जाएंगे जिसमे प्रह्लाद मीना, प्रीति प्रियदर्शिनी (परफॉर्मा पदोन्नति) एवं यशवंत सिंह शामिल है। पदोन्नति के उपरांत प्रह्लाद एवं यशवंत को DIG स्तर की जिम्मेदारी मिल जाएगी व वर्तमान जिम्मेदारी SP विजिलेंस व सेनानायक 31 PAC की कमान किसी अन्य को मिल सकती है।

SSP रैंक पर भी 1 जनवरी 2026 को दो अधिकारी तृप्ति भट्ट एवं राम चन्द्र राजगुरु पदोन्नत हो जाएंगे। यह दोनों ही अशोक स्तंभ के साथ दो सितारे लगाने के साथ साथ कॉलर बैंड लगाने के भी हकदार हो जाएंगे।

2 PPS 2026 में बन जाएंगे IPS

प्रोमोटी IPS अधिकारी बिमला गुंजियाल एवं ददन पाल के सेवानिवृत्त होने से उपरांत वर्ष 2026 में प्रोमोशन कोटे की 2 सीट रिक्त है, जिस क्रम में DPC होने के उपरांत सितंबर – अक्टूबर 2026 में PPS अधिकारी शाहजहां जावेद खान व जगदीश चन्द्र IPS स्तर के अधिकारी हो जाएंगे।

2 IG अधिकारी हो जाएंगे आगामी माह में सेवानिवृत्त

वर्ष 2026 में इस बार 2 IG स्तर के अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं जिनमे IG एन. एस. नपच्याल (31 जनवरी 2026) व करन सिंह नगन्याल (30 जून 2026) का नाम शामिल है। बता दें कि एन. एस. नपच्याल इस वक्त IG ट्रैफिक की जिम्मेदारी देख रहे हैं व करन सिंह नगन्याल इस वक्त IG अभिसूचना एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी देख रहे हैं। इन दोनों के सेवानिवृत्त होने के बाद अन्य अधिकारियों को इस पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।

वापस आ सकते हैं सदानंद

प्रतिनियुक्ति अवधि खत्म होने के उपरांत प्रदेश में IG स्तर के अधिकारी सतानंद दाते आगामी कुछ माह में उत्तराखंड वापस लौट सकते हैं। जानकार यह भी बताते हैं कि वह प्रतिनियुक्ति स्थल से रिलीव हो गए हैं लेकिन फिलहाल छुट्टी पर चल रहे हैं।

आगामी माह में इन पदों पर नियुक्त हो सकते हैं अधिकारी

अतिरिक्त प्रभार पर चल रही कुछ कुर्सियां आगामी ट्रांसफर लिस्ट में भरी जा सकती है। इस क्रम में DIG / प्रधानाचार्य PTC, SP GRP व ATC को भी नया वारिस मिल सकता है।