भारतीय ओलंपिक संघ ने संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक सहित 5 को थमाया नोटिस, बिना उत्तराखंड सरकार की NOC के पद हैं बरकरार !!

भारतीय ओलंपिक संघ ने खेल संहिता के उल्लंघन पर पांच पदाधिकारियों को नोटिस भेजा, एक उत्तराखंड से भारतीय ओलंपिक संघ में अंदरूनी कलह तेज हो गई है। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने पांच पदाधिकारियों को संहिता के उल्लंघन पर नोटिस भेजा है। 10 सितंबर 2024 को लिखे पत्र में उषा ने अजय पटेल (उपाध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय राइफल्स संघ), सहदेव यादव (भारतीय भारोत्तोलन संघ), भूपेंद्र सिंह बाजवा (उपाध्यक्ष, वुसू फेडरेशन ऑफ इंडिया), राजलक्ष्मी सिंह देव (रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) और अलकनंदा अशोक (संयुक्त सचिव, भारतीय ओलंपिक संघ) की योग्यता पर सवाल उठाए हैं। इन पांचों पर खेल संहिता के उल्लंघन का आरोप है।

बता दें कि भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने पत्र में उल्लेख किया है कि संघ की संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक एक सरकारी कर्मचारी है व वह राज्य सरकार की NOC के बिना ही IOA में अपने पद पर बनी हुई है। जोकि हाइकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन भी है।