पुलिस महकमें में नए चयन वर्ष के सापेक्ष कई PPS अधिकारियों के होने जा रहे प्रोमोशन, व यह इंस्पेक्टर इस बार बनेंगे CO !!

पुलिस महकमे में नए चयन वर्ष के सापेक्ष PPS संवर्ग के साथ साथ अन्य निचले पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गयी है। अभी बात करें PPS संवर्ग की तो विभिन्न ग्रेड पे पर इस बार अच्छी खासी संख्या में अधिकारी पदोन्नति पाएंगे। जिसके लिए इन दिनों ACR संबंधित कार्य PHQ स्तर पर निपटाए जा रहे हैं।

ग्रेड पे 8900 –

PPS कैडर में पहली बार सृजित किए गए 8900 ग्रेड पे के दो पद इस बार रिक्त ही रहते हुए दिख रहे हैं। वजह यह है कि सेवा नियमावली के अनुसार 8900 ग्रेड पे पर पदोन्नति के लिए 18 वर्ष की PPS सेवा एवं 3 वर्ष की अनिवार्य सेवा 8700 ग्रेड पे पर होनी चाहिए। इस समय कोई भी PPS अधिकारी 8700 ग्रेड पे पर 3 वर्ष की सेवा पूरा करता हुआ नजर नहीं आ रहा है। बात करें शिथलीकरण की तो शिथलीकरण नियमावली के अनुसार 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि को हटाकर ही अन्य बचे हुए अवधि के लिए ही शिथलीकरण दिया जा सकता है। ऐसे में शिथलीकरण के साथ भी इन दो पदों पर इस वर्ष किसी भी PPS की पदोन्नति होती थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है। खैर शासन के नियम कानून कब किसके लिए कैसे मरोड़े जा सकते हैं यह किसी से छुपा नहीं है, इस लिए इस पद पर अगर पदोन्नति भी हो जाए यह कोई हैरत की बात नहीं होगी। पदोन्नति होने के क्रम में वरिष्ठम PPS अधिकारी शाहजहां अंसारी एवं जगदीश चंद्र को 8900 ग्रेड का लाभ मिल जाएगा।

ग्रेड पे 8700 –

PPS अधिकारी सुरजीत पंवार के IPS रैंक पर पदोन्नत होने के क्रम में 8700 ग्रेड पे पर एक पद रिक्त हो रहा है। जिसके सापेक्ष स्वतंत्र कुमार को 8700 ग्रेड पे पर आगामी कुछ दिनों में ही DPC के उपरांत पदोन्नति मिल जाएगी। वह अशोक स्तंभ के साथ साथ एक सितारा लगाने के हकदार हो जाएंगे। 

● अगर आगामी दिनों में 8900 ग्रेड पे पर 2 PPS अधिकारियों का प्रोमोशन किसी तरह हो जाता है तो इस क्रम में PPS अधिकारी स्वतंत्र कुमार के साथ साथ मनोज कत्याल एवं रेणु लोहानी को भी 2 अतिरिक्त रिक्तियों के सापेक्ष 8700 ग्रेड मिल जाएगा।

ग्रेड पे 7600

बात करें आज की स्थिति की तो चयन वर्ष रिक्ति के सापेक्ष PPS राजन सिंह को इस बार की DPC में 7600 ग्रेड पे आसानी से मिल जाएगा। राजन सिंह के इलावा कोई भी निचला PPS अधिकारी 12 वर्ष की PPS सेवा की अहर्ता पूरी नहीं कर पा रहा है।

● वंही अगर 8900 ग्रेड पे पर 2 PPS अधिकारियों का प्रोमोशन हो जाता है तब फिर शिथलीकरण के क्रम में राजन सिंह के साथ साथ चक्रधर अंथवाल एवं शेखर सुयाल को भी परिणामी रिक्ति का फायदा मिल सकता है। इन दोनों अधिकारी को पदोन्नति के लिए परिणामी रिक्ति बनाने के साथ साथ शिथलीकरण की भी आवश्यकता पड़ेगी।

ग्रेड पे 6600 (अपर पुलिस अधीक्षक)

इस कई अधिकारी 6600 ग्रेड पे के साथ साथ अशोक स्तंभ लगाने के हकदार हो जाएंगे। यानी 6600 ग्रेड पे पर आ जाने से कई CO इस बार एडिशनल SP बन जाएंगे व कंधों पर अशोक स्तंभ लगाने के हकदार हो जाएंगे। बात करें रिक्तियों की इस वक्त 6600 पर आज की तारीख में 9 पद रिक्त हैं लेकिन PPS राजन सिंह के पदोन्नत होने के क्रम में एवं PPS राकेश चंद्र देवली व पंकज गैरोला के सेवानिवृत्त होने के क्रम में इस चयन वर्ष में कुल 6600 ग्रेड के कुल 13 पद रिक्त हो रहे हैं। यह 12 ज्येष्ठ CO इस बार बन जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि एक PPS अधिकारी का 7600 ग्रेड पे पर पदोन्नति लिफाफा बंद होने के क्रम में वह अभी भी 6600 ग्रेड पर है जिस कारण इस चयन वर्ष 13 की जगह सिर्फ 12 ज्येष्ठ उपाधीक्षक ही ASP बन पाएंगे जिनके नाम इस प्रकार है।

  1. शान्तनु पराशर
  2. आशीष भारद्वाज
  3. पल्लवी त्यागी (प्रोफार्मा पद्दोनती)
  4. अंकुश मिश्रा
  5. विवेक कुमार
  6. नरेंद्र पंत
  7. अनुषा बडोला
  8. दीपशिखा अग्रवाल
  9. पूर्णिमा गर्ग
  10. जूही मनराल
  11. अविनाश शर्मा
  12. दीपक सिंह (पंकज गैरोला के सेवानिवृत्ति के उपरांत 1 जुलाई 2026 को होगी पदोन्नति)

ज्येष्ठ उपाधीक्षक 6600

इस चयन वर्ष में कुल 15 CO ज्येष्ठ उपाधीक्षक यानी सीनियर स्केल डिप्टी SP के पद पर पदोन्नत हो जाएंगे। इन 15 पदों में 12 पद परिणामी रिक्ति, 2 वर्तमान रिक्ति व 1 सेवानिवृत्ति के उपरांत की रिक्ति के पद शामिल है। यह 15 CO को मिलेगा सीनियर स्केल –

  1. प्रमोद शाह (सिविल कैडर)
  2. अंकित कंडारी
  3. नीरज सेमवाल
  4. बलजीत भाकुनी (सिविल कैडर)
  5. सुमित पाण्डे
  6. नितिन लोहानी
  7. अभिनय चौधरी
  8. परवेज अली
  9. विभा दीक्षित
  10. अस्मिता ममगाईं
  11. रीना
  12. ओसीन जोशी
  13. विमल प्रसाद (इंटेलीजेंस कैडर)
  14. विमल रावत (दीपक सिंह के पदोन्नति के उपरांत)
  15. हर्षवर्धनी सुमन (ज्येष्ठ CO योगेश चन्द्र के सेवानिवृत्ति के उपरांत 1 जुलाई 2026 को होगी पदोन्नति)

यह इंस्पेक्टर इस बार बन जाएंगे Dy.SP

इस चयन वर्ष में करीब 11 इंस्पेक्टर CO पद पर पदोन्नत होते दिख रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो इन 11 में से 9 सिविल पुलिस, एक अभिसूचना व एक PAC संवर्ग का इंस्पेक्टर पदोन्नत हो जाएगा।

पहले बात करें सिविल पुलिस की तो प्रमोद शाह एवं बलजीत भाकुनी के सिनियर स्केल में पदोन्नत होने के क्रम में 2 पद रिक्त हो रहे हैं व इसके अतिरिक्त एक पद सिविल कैडर में वर्तमान स्तिथि में रिक्त है व साथ ही साथ 6 सिविल कैडर के CO इस चयन वर्ष में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जिस क्रम में नागरिक पुलिस के यह 9 निरीक्षक इस बार CO पद पर पदोन्नत हो जाएंगे-

  1. चन्द्र मोहन
  2. भावना कैंथोला
  3. होशियार सिंह
  4. देवेंद्र सिंह (अनिल मनराल के सेवानिवृत्ति के उपरांत 1 दिसम्बर 2025 को होगी पदोन्नति)
  5. चंचल शर्मा (नवीन सेमवाल के सेवानिवृत्ति के उपरांत 1 फरवरी 2026 को होगी पदोन्नति)
  6. अंजना नेगी (राकेश रावत के सेवानिवृत्ति के उपरांत 1 जुलाई 2026 को होगी पदोन्नति)
  7. उमेश कुमार मालिक (संजय सिंह गर्ब्याल के सेवानिवृत्ति के उपरांत 1 जुलाई 2026 को होगी पदोन्नति)
  8. नदीम अतहर (जीतो काम्बोज के सेवानिवृत्ति के उपरांत 1 जुलाई 2026 को होगी पदोन्नति)
  9. राजेश शाह  (राजेन्द्र सिंह रावत के सेवानिवृत्ति के उपरांत 1 जुलाई 2026 को होगी पदोन्नति)

इंटेलिजेंस कैडर में इस वर्ष सिर्फ एक ही पद रिक्त हो रहा है। CO विमल प्रसाद को सीनियर स्केल मिलने के उपरांत एक पद रिक्त हो जाएगा। जिस क्रम में परिणामी रिक्ति के सापेक्ष आगामी दिनों में इंटेलीजेंस कैडर से संतोष बगडवाल डिप्टी SP पद पर पदोन्नत हो जाएंगे।

वंही PAC कैडर में भी इस वर्ष सिर्फ एक ही पद रिक्त हो रहा है। CO प्रमोद घिल्डियाल के सेवानिवृत्त होने के उपरांत 1 मार्च 2026 को वेद प्रकाश डिप्टी SP पद पर पदोन्नत हो जाएंगे।

आगामी दिनों में उपाधीक्षक के बढ़ने जा रहे हैं पद

गतिमान शासकीय कार्यवाई के अनुसार आगामी कुछ माह में पुलिस उपाधीक्षक के कई पद भी बढ़ने भी जा रहे हैं। पहले बात करें इकाईयों की तो कुमाऊं में स्थापित हो रही SDRF की बटालियन में 1 पद, एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में 1 पद, IRB-3 में 2 से 3 पद व GRP में 1 से 2 पद बढ़ने की प्रक्रिया गतिमान है। इसके अतिरिक्त राजस्व पुलिस के क्षेत्रों को रेगुलर पुलिस में बदलने के क्रम में विभिन्न जनपदों में भी CO के नियतन में 8 से 10 पद बढ़ने की आंकलन आगामी कुछ माह में हैं। इस हिसाब से कुल 14 से 15 पद CO संवर्ग में सृजित होने हैं।

सीधी भर्ती व पदोन्नति के अनुपात के अनुसार 50 प्रतिशत के हिसाब से पदोन्नति कोटे में आगामी समय में 6 से 7 पद बढ़ सकते हैं। अब यह पद किस कैडर (सिविल, इंटेलिजेंस, PAC) में किस अनुपात में बढ़ेंगे यह आगामी समय में देखने वाली बात होगी।