हल्द्वानी जेल में फूटा HIV बम, 1 महिला सहित 54 पुरुष बंदी में हुई HIV की पुष्टि !!

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल की हल्द्वानी जेल से बड़ी खबर सामने आ रही है. जांच के दौरान 54 बंदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। एचआईवी पॉजिटिव सभी बंदियों का सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल के एआरटी सेंटर में इलाज चल रहा है। इतनी बड़ी संख्या में बंदियों के HIV पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन अब उनकी रूटीन जांच करा रहा है।

हल्द्वानी जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि जेल में 54 एचआईवी पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल है। जेल में जो भी एचआईवी संक्रमित मरीज हैं, उनका रूटीन चेकअप सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल के एआरटी सेंटर के माध्यम से कराया जाता है। साथ ही इस बीमारी से बचने लिए कैदियों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाकर इससे बचाव की जानकारी भी दी जाती है।

विभागीय सूत्र बताते हैं कि एहतियातन के तौर पर बंदी रक्षक व जेल स्टाफ की भी जांच कराई जा रही है।