प्रदेश में एक बार फिर शुरू हुआ वनाग्नि का दौर, 24 घण्टे में दर्ज हुई 7 घटनाएं !!

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में जंगलों में आग की सात घटनाएं हुईं। चार घटनाएं गढ़वाल मंडल, एक घटना कुमाऊं मंडल और दो घटनाएं वाइल्डलाइफ एरिया में हुई। इसके अलावा भी जंगल में कई छोटी-मोटी घटनाएं हुई। इन घटनाओं से प्रदेश में करीब 14 हेक्टेयर जंगल जले हैं।

बुधवार को एपीसीसीएफ फॉरेस्ट फायर निशांत वर्मा ने बताया कि आग की बड़ी घटनाएं कालसी,लैंसडौन, कॉर्बेट और राजाजी पार्क में हुई। बीते रोज केवल चार घटनाएं हुई थी। तापमान बढ़ने के साथ तेज हवाओं को भी जंगलों में आग भड़कने के पीछे मुख्य वजह बताया जा रहा है। एपीसीसीएफ निशांत वर्मा ने बताया कि सभी वन विभागों को और पार्कों को अलर्ट पर रखा गया है। कर्मचारी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।