मसूरी क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कारण कैम्पटी फाल उफान पर, दून – मसूरी मार्ग भी भूस्खलन के चलते 2 घण्टे के लिए रहा बंद !!

मूसलधार बारिश के बाद कैम्‍प्‍टी फाल उफान पर आ गया है। थाना पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से झरने के इर्द गिर्द के दुकानदारों और पर्यटकों को हटा दिया है। फिलहाल पुलिस ने पर्यटकों का झरने में प्रवेश बंद कर दिया है।

मसूरी में डेढ़ घंटे से भारी बारिश हो रही है। इससे मसूरी देहरादून हाईवे गलोगी धार / कोलूखेत के नजदीक भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। इस दौरान हाइवे के दोनों ओर कई वाहन फंसे हुए थे। जानकारी के अनुसार 2 घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी द्वारा एक तरफ का मलबा हटा कर मार्ग खोल दिया गया है।