अवैध गतिविधियों के चलते विवादों में रहने वाले देहरादून के इस रिजॉर्ट किया जाएगा सील !!

अवैध गतिविधियों के चलते विवादों में रहने वाले सहसपुर होरोवाला स्थित संजीवनी रिजॉर्ट को सील करने के साथ इसका लाइसेंस भी निरस्त कराया जाएगा। डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने इसकी संस्तुति कर रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भेज दी है।

बीती 10 अप्रैल रात को इसी रिजॉर्ट में रेव पार्टी हुई थी। तब पुलिस ने छापा मारकर आधा किलो से ज्यादा चरस और आपत्तिजनक वस्तुओं को बरामद कर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। यहां विभिन्न कमरों में 15 युवतियां थीं, जिन्होंने बताया था कि उन्हें संजय नाम का युवक चंडीगढ़ से डांस करने के लिए लाया था और गलत काम के लिए दबाव डाला। चरस तस्करी के आरोप में हेमंत निवासी आजादनगर हिसार हरियाणा को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा दीपक निवासी सोरना डोबरी सहसपुर और राहुल निवासी मोहाली चंडीगढ़ की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस के छापे से पहले कई लोग फरार हो गए थे। डीवीआर के जरिए रिजॉर्ट के अंदर की गतिविधियों की जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि रिजॉर्ट के ज्यादातर सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। मौके पर कौन-कौन था, इसकी जांच जारी है। रिजॉर्ट लीज पर दिया गया था। संचालक अमित गर्ग फरार चल रहा है। जांच में पाया गया कि रिजॉर्ट में जो रजिस्ट्रर मिला, उसमें सात अप्रैल के बाद किसी की एंट्री दर्ज नहीं की गई। इस रिजॉर्ट में इससे पहले एसटीएफ ने कैसिनो का अवैध संचालन पकड़ा था।