धामी सरकार ने आगामी कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। शहरी विकास विभाग द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, पूर्व पीसीएस अधिकारी हरवीर सिंह को कुम्भ मेला-2027 के सफल संचालन एवं व्यवस्थापन के लिए विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें पे माइनस पेंशन के आधार पर नियुक्त करते हुए मेला समाप्ति तक जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि इस फैसले से कुम्भ मेले की तैयारियों को गति मिलेगी और व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।


Editor

