रायपुर थाना क्षेत्र से जुड़े सुनील रतूड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शनिवार, 28 मार्च 2026 को मृतक का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल से कराया गया, जिसमें प्रारंभिक तौर पर मृत्यु का कारण फांसी लगाना बताया गया है।
हालांकि, मामले को लेकर परिजनों द्वारा जताई गई आशंकाओं और घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए मृतक का बिसरा सुरक्षित रखवा लिया है। इसे आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा, ताकि किसी अन्य संभावित कारण की भी पुष्टि की जा सके।
इधर, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मजिस्ट्रेट स्तर पर न्यायिक जांच (ज्यूडिशल इंक्वायरी) कराई जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और हर पहलू की गहनता से जांच सुनिश्चित की जाएगी। वंही विभागीय सूत्रों ने बताया कि रायपुर थाने के CCTV में भी घटना कैद हो गई है कि कैसे हवालात में अकेले सुनील रतूड़ी के साथ ऐसी घटना हुई है।

Editor

