नगर निगम चुनाव नजदीक आते ही उथल पुथल हुई तेज, देहरादून में कांग्रेस के कुछ पार्षद भाजपा के संपर्क में !!

नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को भाजपा झटका देने की तैयारी में है।

सूत्रों के अनुसार मेयर सुनील उनियाल गामा के संपर्क में कांग्रेस के कुछ पार्षद हैं।

बता दें कि उत्तराखंड में एक साल बाद नगर निकाय चुनाव होने हैं। लिहाजा, राजनीतिक दल अभी से सियासी जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं। इसके मद्देनजर भाजपा ने कांग्रेस के पार्षद खेमे में सेंध लगानी शुरू कर दी है।

वंही विधायक खजानदास की मौजूदगी में डीएल रोड से पार्षद देविका रानी भाजपा का दामन पहले ही थाम चुकी हैं।

नगर निगम देहरादून में मौजूदा संख्याबल

  • भाजपा – 68
  • कॉंग्रेस – 32

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस खेमे के चार और पार्षद ऐसे हैं, जो भाजपा के विधायकों, पदाधिकारियों और मेयर के संपर्क में हैं। इनको जल्द किसी बड़े कार्यक्रम में भाजपा में शामिल कराने की तैयारी है।