उत्तराखंड पुलिस महकमे में IPS IG नारायण सिंह नपच्याल के सेवानिवृत्त होने से IG / निदेशक ट्रैफिक की कुर्सी खाली हो गयी है। जिसको भरने के लिए शासन स्तर पर कवायद शुरू हो गयी है।
इसके अतिरिक्त अभी भी निदेशक / प्रधानाचार्य PTC की कुर्सी सहित कई कुर्सियां इस वक्त खाली चल रही है। साथ साथ अभी तक प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे IPS IG सदानंद दाते को भी एक माह से अधिक समय गुजरने के बावजूद भी तैनाती नहीं मिली है।
साथ ही साथ DG, IG व DIG पद पर पदोन्नत हुए IPS अधिकारियों को भी तक नवीन तैनाती नसीब नहीं हो पाई है व अभी भी एक माह से निचले पदों पर ही कार्य कर रहे हैं। वंही एक साल से भी कम समय बचने के बावजूद अभी तक SSP कुम्भ व IG कुम्भ के पद पर भी किसी अधिकारी की तैनाती नहीं हो पाई है।
चर्चा यह भी है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी कप्तानों से लेकर कुछ और ASP स्तर के अधिकारियों के पत्ते जल्द फेंट सकते हैं।
प्रतिनियुक्ति के लिए इस IPS अधिकारी को मिली NOC –
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में आवेदन करने के लिए राज्य सरकार ने DIG स्तर के IPS अधिकारी प्रह्लाद मीणा को NOC दे दी है। उनको यह NOC डिप्टी डायरेक्टर WCCB (Wildlife Crime Control Bureau) के पद पर आवेदन करने के लिए दी गयी है। प्रह्लाद का चयन आगामी दिनों इस पद पर हो जाता है तो वह भी जल्द राज्य से रिलीव हो जाएंगे।

Editor

