मेडिकल कॉलेजों एवं उनके अधीन अस्पतालों में दिन पर दिन बढ़ती प्रशासनिक अनिमिताएँ को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए, मेडिकल कॉलेजों व निदेशालय में गैर मेडिकल प्रशासनिक अधिकारी तैनात करने का मन बनाया है।
जिस क्रम में राज्य सरकार के निर्देश पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर. के सुधांशु ने पत्र जारी कर सचिव स्वास्थ्य को उक्त प्रकरण पर प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। वंही शासकीय जानकार बताते हैं कि AIIMS की तर्ज पर उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेज एवं मेडिकल निदेशालय में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति हेतु शासन स्तर मंथन शुरू हो चुका है।
MD के साथ साथ प्रत्येक प्रिंसिपल के अधीन एक एक जूनियर ग्रेड का PCS या सचिवालय सेवा या अन्य सेवा के अधिकारी तैनात किए जाएंगे। जोकि अधिष्ठान, प्रशासन सम्बंधित कार्य व खरीदारी (प्रोक्योरमेंट) जैसे विषयों को देखेंगे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि विभिन्न AIIMS में एक पद जो कि उपनिदेशक (प्रशासन) के नाम से जाना जाता है, उक्त पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर IAS, IRS से लेकर सेना के अधिकारी तक तैनात किए जाते हैं। जोकि AIIMS में प्रशासन, अधिष्ठान व खरीदारी (प्रोक्योरमेंट) जैसे विषयों को देखते हैं।
वंही अब प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में हो रही विभिन्न प्रशासनिक अनिमिताओं को रोकने के लिए AIIMS की तर्ज पर ही यह निर्णय लिया गया है। हालांकि अभी यह मंथन सचिव स्तर पर चल रहा है। वंही शासकीय जानकार बताते हैं कि जल्द ही उक्त का विभागीय प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट बैठक में लाकर व नए पदों का सृजन किया जाएगा।

Editor