राज्य में हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद अब सचिवालय में हलचल तेज हो गई है। नए मंत्रियों के विभाग संभालने की प्रक्रिया के बीच प्रशासनिक गलियारों में गतिविधियां बढ़ गई हैं। सचिव स्तर के अधिकारी जहां अपने-अपने विभागों में नए मंत्रियों के साथ तालमेल बैठाने को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं, वहीं कई अधिकारी विभागीय प्राथमिकताओं और कार्यशैली में संभावित बदलाव को लेकर चिंतित भी हैं।
दूसरी ओर, पर्सनल सेक्रेटरी (PS) कैडर में भी हलचल देखने को मिल रही है। कई PS नए मंत्रियों के साथ अटैच होने के लिए प्रयासरत हैं और इसके लिए जोर-आजमाइश जारी है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों के साथ काम करने का अनुभव और बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद में PS स्तर के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं।
कैबिनेट विस्तार के बाद अब विभागों में कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद के चलते सचिवालय का माहौल पूरी तरह से गतिशील हो गया है। आने वाले दिनों में नई कार्यशैली और प्राथमिकताओं के साथ प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव साफ तौर पर नजर आ सकता है।

Editor

