नए साल में नई जिम्मेदारियों के साथ नजर आएंगे यह IAS अधिकारी, पदोन्नति के सापेक्ष मिलेगी नई तैनाती !!

जिस नव वर्ष का इंतजार सभी बेसब्री से कर रहे हैं, उसे अत्यधिक इन्तेजार उत्तराखंड कैडर के कुछ IAS भी कर रहे हैं। वजह यह है कि इस जनवरी माह में कई IAS पदोन्नत होने जा रहे हैं जिस क्रम में उन्हें नवीन जिम्मेदारियों का भी इंतेजार है।

पहले बात करें IAS संवर्ग की तो इस वर्ष राज्य को कई सचिव स्तर के अधिकारी मिलने जा रहे हैं। बता दें कि उत्तराखंड में इस वक्त ACS अपर मुख्य सचिव स्तर का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं है। आंकलन है कि राज्य सरकार 1997 बैच के दोनों IAS अधिकारी आर. के सुधांशु एवं एल. फेनयी को 1 वर्ष का शिथलीकरण देते हुए ACS रैंक पर पदोन्नत करने का प्रस्ताव DOPT को भेज सकती है। खैर शिथलीकरण देने का निर्णय केंद्र सरकार ने लेना है, जोकि एक टेढ़ी खीर के समान है।

इसके अतिरिक्त 1 जनवरी को शिथलीकरण का लाभ ले चुके प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को जनवरी 2026 से प्रमुख सचिव स्तर का वेतनमान (ग्रेड) भी मिलना शुरू हो जाएगा अभी तक उन्हें सिर्फ प्रमुख सचिव पद नाम दिया गया था।

चर्चा यह भी है कि अगर 1996 बैच के अधिकारियों को धामी सरकार व केंद्र सरकार द्वारा शिथलीकरण का लाभ दिया जाता है तो 2002 बैच के अधिकारियों के लिए भी राज्य सरकार शिथलीकरण का प्रस्ताव DOPT भेज सकती है। जिससे राज्य को उत्तराखंड में तैनाती काट रहे प्रमुख सचिव स्तर पर 2 और अधिकारी मिल जाएंगे।

अब बात करें 2010 बैच की तो उत्तराखंड कैडर में 2010 बैच के 8 अधिकारी मौजूद है। जो आगामी जनवरी माह में सचिव स्तर पर पदोन्नत होने जा रहे हैं, जिसमे से 1 अधिकारी (इवा श्रीवास्तव) अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात है। उत्तराखंड में कार्यरत बचे 7 अधिकारी जनवरी माह में सचिव स्तर पर पदोन्नत हो जाएंगे जिन्हें पदोन्नति के सापेक्ष नवीन जिम्मेदारी मिलनी है व इनकी अधिकांश वर्तमान जिम्मेदारी अन्य अधिकारियों को मिलने की संभावना है

यह 7 अधिकारी होंगे सचिव पद पर पदोन्नत

  1. अहमद इक़बाल (वर्तमान तैनाती- अपर सचिव वित्त, आवास एवं ऊर्जा, CEO भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण)
  2. सोनिका (वर्तमान तैनाती- आयुक्त कर, महानिरीक्षक निबंधन, मेलाधिकारी कुम्भ मेला, VC HRDA)
  3. रंजना राजगुरु (वर्तमान तैनाती- अपर सचिव विद्यालय शिक्षा, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद, संचालक चकबंदी)
  4. आनंद स्वरूप (वर्तमान तैनाती- अपर सचिव आपदा प्रबंधन, निर्वाचन, परियोजना प्रबन्धक – UEAP / UDRP, PIU RWD, प्रोग्राम मैनेजर USDMA )
  5. देव कृष्ण तिवारी (वर्तमान तैनाती- अपर सचिव सूक्ष्म  लघु एवं मध्यम उद्योग, मुख्य कार्यपालक अधिकारी – खादी ग्रामोद्योग बोर्ड)
  6. उमेश नारायण पांडेय (वर्तमान तैनाती- अपर सचिव उद्योग, निदेशक राजकीय मुद्रणालय, निदेशक USAATA)
  7. राजेन्द्र कुमार – (वर्तमान तैनाती- अपर सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक मदरसा शिक्षा परिषद, प्रबन्ध निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण निगम)

अधिकतर नए सचिव होंगे प्रमुख सचिवों के अधीन तैनात– इक्का दुक्का प्रभावशाली अधिकारियों को छोड़ दें तो आंकलन के अनुसार अधिकांश नए पदोन्नत हुए अधिकारी प्रमुख सचिवों के अधीन ही तैनात किए जाएंगे। वंही यह भी चर्चा है कि IAS सोनिका के सचिव बनने के बाद भी उनके विभागों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

पेयजल को भी मिल सकता है नया MD

पेयजल निगम को भी आगामी ट्रांसफर सूची में नया MD मिल सकता है। MD बदलने के पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि इस वक्त वर्तमान में विभागीय स्तर पर कोई भी अभियंता MD की अहर्ता पूरी नहीं कर रहा है। वर्ष 2024 में तत्कालीन सचिव पेयजल अरविंद ह्यांकी ने अपने स्तर से ही आदेश जारी कर अपने अपर सचिव पेयजल रणवीर चौहान को पदेन MD की जिम्मेदारी दी थी। जनवरी 2025 में रणवीर चौहान सचिव स्तर पर पदोन्नत तो हो गए लेकिन अभी तक MD पेयजल का चार्ज उन्ही के पास चलता आ रहा है। अब इस त्रुटि को सही करने के लिए कार्मिक या फिर पेयजल विभाग किसी अन्य को या फिर मौजूदा अपर सचिव पेयजल को MD पेयजल की नवीन जिम्मेदारी दे सकता है।

इस IAS अधिकारी की खत्म हो रही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति – उत्तराखंड कैडर के 2006 बैच के IAS अधिकारी आशीष जोशी की भी 1 दिसम्बर 2025 को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति खत्म हो रही है। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह वापस उत्तराखंड लौटेंगे या फिर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को आगे बढ़ाने का प्रत्यावेदन देंगे। अगर आशीष जोशी वापस आते हैं तो राज्य सरकार उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी दे सकती है।

पौड़ी को मिल सकता है नया CDO

अन्य कैडर से उत्तराखंड कैडर में आये CDO रैंक के एक IAS अधिकारी को आंकलन के अनुसार आगामी दिनों में CDO पौड़ी तैनात किया जा सकता है। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि एक तो मौजूदा CDO पौड़ी गिरीश गुणवंत को 1 वर्ष पूरा हो गया है व पौड़ी के इलावा सभी जनपदों में हाल ही में CDO तैनात किए गए हैं। जिस कारण कैडर में नए आये IAS अधिकारी को CDO पौड़ी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

यह 2 IAS हो रहे सेवानिवृत्त

पदोन्नतियों के बीच आगामी 6 माह के भीतर 2 IAS अधिकारी भी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। जिनमे सचिव स्तर के अधिकारी दीपेंद्र चौधरी (सचिव आयुष, आयुष शिक्षा, सचिव SAD) एवं सचिव स्तर पर पदोन्नत होने जा रहे देव कृष्ण तिवारी का नाम भी शामिल है। बता दें कि दीपेंद्र चौधरी फरवरी 2026 में तो वंही देव कृष्ण तिवारी अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

जनवरी में सवीन की भी हो सकती है शासन में वापसी – सचिव स्तर के अधिकारी सवीन बंसल की भी जनवरी माह में सचिवालय में एंट्री हो सकती है, चर्चा है कि 1 साल 3 माह के DM देहरादून के कार्यकाल के बाद उन्हें राज्य सरकार जनवरी 2026 में वापस शासन में तैनात करके अहम विभाग की जिम्मेदारी दे सकती है।