नवनियुक्त जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार !!

आज डॉ आर राजेश कुमार ने जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण किया !!

नवनियुक्त डीएम ने पदभार ग्रहण करते ही अपनी प्राथमिकताएं बताई !!

डॉ आर राजेश कुमार ने आज अपने नए कार्यालय में पूजा – अर्चना कर संभाला चार्ज !!

उन्होंने कहा कि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सृदृढ करने के साथ ही मानसून के दौरान आईआरएस सिस्टम को अलर्ट रख कार्यवाही की जायेगी !!

उन्होंने बताया कि जनपद के चकराता, त्यूनी, कालसी जैसे दुर्गम स्थलों पर खाद्यान का संकट न हो इसके लिए गोदामों में खाद्यान की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करने का पूरा प्रयास किया जायेगा तथा जिन समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर होना है ऐसे समस्याओं के निदान हेतु सीएम डेशबोर्ड का सहारा लिया जायेगा !!

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार संभावनाएं है इस हेतु पर्यटन को बढावा देने के साथ ही कोरोना काल में मानवजीवन को बचाना भी नितांत आवश्यक है !!

उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने पर उनका विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि लोक सेवक का दायित्व जनता की सेवा करना है !!

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को आम जनता से मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं कार्य मे और दी गई जिम्मेदारी पर लापरवाही बरतने पर सख्त एक्शन अमल में लाया जाएगा !!


इसके उपरान्त जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने कोषागार पंहुचकर डबललाॅक का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर कोषागार का चार्ज ग्रहण किया !!

कौन है देहरादून के नए जिलाधिकारी


सिविल सर्विसेज से पूर्व वेटनरी चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है राजेश !!

2007 में आर राजेश कुमार का चयन सिविल सर्विसेज के लिए हुआ !!

मूलतः तमिलनाडू के रहने वाले है जिलाधिकारी राजेश

जिसके बाद आर राजेश कुमार ने उत्तराखंड कैडर मिला !!

राजेश कुमार उत्तराखंड के दूरस्थ जिले उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं !!

राजेश कुमार उत्तराखंड में सिविल एविएशन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं !!

साथ ही वह प्रभारी सचिव पेयजल और कौशल विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी हाल में संभाल रहे थे !!