उत्तराखंड शासन ने अल्पसंख्यक आयोग में बड़ा फेरबदल करते हुए उपाध्यक्ष बलजीत सोनी का कद बढ़ा दिया है। आयोग में अब तक दो उपाध्यक्ष (बलजीत सोनी और फरजाना) कार्यरत थे, जिनमें से अब बलजीत सोनी को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अग्रिम आदेशों तक आयोग के ‘कार्यवाहक अध्यक्ष’ के रूप में नामित किया गया है।


