उत्तराखंड सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटका, पान मसाला और अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर आगामी एक वर्ष के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।


