उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उनकी तैनाती कर दी है। शासन के आदेश के बाद IAS अधिकारी कर्मेंद्र सिंह और PCS अधिकारी अजयवीर एक बार फिर सक्रिय भूमिका में नजर आएंगे।
शासन ने IAS अधिकारी कर्मेंद्र सिंह को अपर सचिव, बाल विकास एवं महिला कल्याण का प्रभार सौंपा है। वहीं PCS अधिकारी अजयवीर को गन्ना चीनी मिल, डोईवाला का अधिशासी अधिकारी बनाया गया है।
दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही शासन स्तर पर उनकी वापसी भी हो गई है। माना जा रहा है कि नई तैनाती के बाद दोनों अधिकारी अपने-अपने विभागों में कामकाज संभालेंगे।

Editor

