मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना के सामग्री में बदलाव, अंडे व केले के विकल्प और आहार सामग्री में संशोधन, आदेश हुए जारी !!

उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब लाभार्थियों को दिए जाने वाले पोषक आहार में बदलाव किया गया है।

सरकार ने माना है कि राज्य में महिलाओं के भोजन में पर्याप्त प्रोटीन और कैलोरी की कमी के कारण उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए योजना के तहत दिए जाने वाले खाद्य पदार्थों में सुधार किया गया है।

नए आदेश के अनुसार, जिन लाभार्थियों को अंडा दिया जाता है, उन्हें यह सुविधा जारी रहेगी। वहीं जो महिलाएं अंडा नहीं खातीं, उन्हें इसके विकल्प के रूप में भुनी मूंगफली या गुड़ कोटेड मूंगफली दी जाएगी। इसके साथ ही पहले दी जाने वाली केले की जगह अब खजूर या छुहारा दिया जाएगा।
आहार वितरण की नई व्यवस्था के तहत सप्ताह में निर्धारित दिनों पर सामग्री दी जाएगी।

सरकार का कहना है कि इन बदलावों से गर्भवती और धात्री महिलाओं को बेहतर पोषण मिलेगा और उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।