उत्तराखंड शासन ने आदेश जारी कर IAS अधिकारी सौरव गहरवाल को एक और अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। IAS सौरव को अब MD सिडकुल, निदेशक उद्योग, अपर सचिव उद्योग, निदेशक रुड़की प्रेस के साथ साथ CEO उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का भी चार्ज दिया गया है। बता दें कि उक्त पद पिछले 2 माह से रिक्त चल रहा था। इससे पूर्व यह प्रभार हाल ही में सचिव बने उमेश नारायण पांडेय के पास था।

Editor

