उत्तराखंड शासन ने 2 IAS अधिकारियों के दायित्व में बदलाव किया है। जिसके अनुसार 1 दिन पहले ही 2018 बैच के IAS प्रतीक जैन को दिए गए विभिन्न विभागों में कटौती की गई है। उनके पास अब सिर्फ MD गढ़वाल मंडल विकास निगम का चार्ज ही रखा गया है।
वंही 2014 बैच के IAS अधिकारी रोहित मीणा को अहम जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें अब अपर सचिव स्वास्थ्य के साथ साथ मिशन निदेशक–जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक–नमामि गंगे, परियोजना निदेशक–KFW परियोजना की जिम्मेदारी दी गयी है।

Editor

